Bihar JDU Candidate: जदयू में सिंबल बंटना शुरू, अबतक 4 को मिला टिकट, जानिए नाम

Bihar JDU Candidate: बिहार चुनाव को लेकर सत्ताधारी जदयू ने सिंबल बांटना शुरू कर दिया है. जदयू के शीर्ष नेतृत्व ने अब तक 4 उम्मीदवारों को सिंबल दिया है. आइये जानते हैं किन-किन नेताओं की उम्मीदवारी फाइनल हो गई है.

Bihar JDU Candidate: बिहार चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे के एलान के बाद से उम्मीदवारों को सिंबल देने का काम शुरू हो गया है. सोमवार शाम को NDA एक साझा प्रेस कांफ्रेंस में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होना था. किसी वजह से यह प्रेस कांफ्रेंस रद्द कर दिया गया है. खबर आ रही है कि नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने 4 उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया है. जिन उम्मीदवारों को सिंबल दिया गया है उनमें संतोष कुमार निराला, सिद्धार्थ पटेल, उमेश कुशवाहा और सुनील कुमार के नाम शामिल हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन उम्मीदवारों के नाम भी लगभग फाइनल

सूत्रों के मुताबिक सकरा से आदित्य कुमार, रूपौली से कलाधर मंडल, ठाकुरगंज से गोपाल अग्रवाल, जमालपुर से नचिकेता, जगदीशपुर से भगवान सिंह कुशवाहा, राजगीर से कौशल किशोर, धौरैया से मनीष कुमार, झाझा से दामोदर रावत, राजपुर से संतोष निराला, फुलवारी शरीफ से श्याम रजक, मसौढ़ी से अरुण मांझी, बड़हिया से इंद्रदेव पटेल, महनार से उमेश कुमार कुशवाहा, वैशाली से सिद्धार्थ पटेल का नाम जदयू ने फाइनल कर दिया है.

इसके अलावा अमरपुर से जयंत राज, वाल्मीकिनगर से रिंकू सिंह, फुलपरास से शीला मंडल, धमदाहा से लेसी सिंह, कुचायकोट से अमरेन्द्र पांडे, बरारी से विजय निषाद, रून्नी सैदपुर से पंकज मिश्रा, हरलाखी से सुधांशु शेखर, सुपौल से विजेंद्र यादव, मोकामा से अनंत सिंह, पिपरा से रामविलास कामत,केशरिया से शालिनी मिश्रा, संदेश से राधा चरण सेठ, आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव, जहानाबाद से चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, घोसी से ऋतुराज, बिहारीगंज से निरंजन मेहता को भी जदयू उम्मीदवार बना सकती है.

जदयू हथुआ से राम सेवक सिंह, भोरे से सुनील कुमार, सरायरंजन से विजय चौधरी, सोनबरसा से रत्नेश सदा, शिवहर से चेतन आनंद, काटी से अजीत कुमार, वारिस नगर से अशोक कुमार मुन्ना, बरबीघा से सुदर्शन, बेलागंज से मनोरमा देवी, बहादुरपुर से मदन सहनी और कल्याणपुर से महेश्वर हजारी को उम्मीदवार बना सकती है.

इसे भी पढ़ें: 29 सीट मिलने के बाद चिराग को लगा तगड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, 17 नवंबर को दाखिल करेंगे नामांकन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >