Bihar Elections 2025: 'बिहार में कट्टा वालों की जगह नहीं…', सीतामढ़ी में पीएम मोदी बोले- बच्चे रंगदार नहीं डॉक्टर-इंजीनियर बनेंगे

Bihar Elections 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सीतामढ़ी पहुंचे. यहां बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने महागठबंधन पर तंज कसा. उन्होंने कहा, फर्स्ट फेज की वोटिंग के बाद विपक्षियों को 65 वोल्ट का झटका लगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा, बिहार में कट्टा वालों की जगह नहीं है.

Bihar Elections 2025: ‘बिहार में कट्टा वालों के लिये कोई जगह नहीं है. यहां के बच्चे रंगदार नहीं बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर और जज बनेंगे.’ यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को सीतामढ़ी जिले में कही. सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के लिये समर्थन मांगा और विपक्ष पर हमलावर भी दिखे. पीएम मोदी ने कहा, फर्स्ट फेज की वोटिंग के बाद विपक्षियों को 65 वोल्ट का झटका लगा.

‘बिहार की जनता ने किया कमाल’

सीतामढ़ी जिले में पीएम मोदी की रैली में लोगों की भारी भीड़ जुटी. जिले के डुमरा हवाई अड्डा मैदान में मंच से अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, बीजेपी और एनडीए जो कहता है वह पूरा करता है. फर्स्ट फेज की वोटिंग में बिहार की जनता ने कमाल ही कर दिया. एनडीए के पक्ष में बिहार की जनता ने मतदान किया. बिहार को कट्टा नहीं, फिर एक बार मोदी सरकार चाहिये.

‘नीतीश जी ने टूटा भरोसा लौटाया’

पीएम मोदी ने एनडीए के मेनिफस्टो का जिक्र करते हुए कहा, सरकार का फोकस बिहार में निवेश पर है. एनडीए ने अपने मेनिफेस्टो में बिहार के विकास का रास्ता बता दिया है. नीतीश जी ने टूटा हुआ भरोसा लौटाया है. इस दौरान मंच से पीएम मोदी ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील भी की.

‘महागठबंधन पर कसा करारा तंज’

महागठबंधन पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, जिस जोश का परिचय बिहार की जनता ने दिया है. उससे विपक्षियों की नींद उड़ गई है. वे अपने संतानों को मंत्री और आपके बच्चों को रंगदार बनाना चाहते हैं. लेकिन बिहार के बच्चे रंगदार नहीं बनेंगे बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर और जज बनेंगे. पीएम मोदी ने यह भी कहा, उद्योगों की एबीसी भी आरजेडी और महागठबंधन वाले नहीं जानते हैं. उनके मुंह से विकास की बात सफेद झूठ की तरह है. वे कभी बिहार का भला नहीं चाह सकते. इस तरह से पीएम मोदी ने सीतामढ़ी से हुंकार भरी.

Also Read: Bihar Elections 2025: वोटिंग खत्म होने के बावजूद मोकामा, बाढ़ और दानापुर में तैनात रहेंगी STF और BMP की टीमें, जानिये वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >