Bihar Elections 2025: पप्पू यादव का सीएम नीतीश को खुला ऑफर, कहा- चुनाव के बाद भी है स्वागत, कांग्रेस ही उन्हें देगी सम्मान

Bihar Elections 2025: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ऑफर दिया. उन्होंने साफ कहा, कांग्रेस उनका सम्मान करेगी और स्वागत भी करेगी. साथ ही महागठबंधन के एकजुट नहीं होने पर कहा, अकेला पप्पू यादव एनडीए पर भारी है.

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव के बीच गहमागहमी तेज हो गई है. इस बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला ऑफर दिया. उन्होंने कहा, वह आना चाहते हैं तो चुनाव के बाद भी उनका स्वागत है. कांग्रेस ही उनका सम्मान करेगी और स्वागत भी करेगी. पप्पू यादव से जब पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे. इस पर उन्होंने कहा, बिल्कुल नहीं.

अकेला पप्पू यादव एनडीए पर भारी

इस दौरान पप्पू यादव से महागठबंधन के एकजुट नहीं होने को लेकर सवाल किया गया. जिस पर उन्होंने कहा, अकेला पप्पू यादव एनडीए पर भारी है. आप घबराइये नहीं. बिहार की पूरी जनता एक साथ है और एनडीए को वोट नहीं देना चाहती बल्कि महागठबंधन को वोट देगी. पप्पू यादव ने यह भी जानकारी दी कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बिहार में चुनावी सभा छठ के बाद होगा.

एनडीए को लेकर उठाया सवाल

पत्रकारों से बातचीत के दौरान एनडीए से जुड़े सवाल पर पप्पू यादव ने कहा, चिराग पासवान का खेल क्या चल रहा है सो बताइए. सिर्फ महागठबंधन से सवाल मत पूछिए. भाजपा के नेताओं से सवाल पूछे. उन लोगों में एकजुटता कहां है. उन्होंने कहा, नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाह रहे हैं, सबसे बड़ा सवाल बिहार में अभी यही है.

कांग्रेस की दी थी ये नसीहत

मालूम हो, महागठबंधन में एकजुटता को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. ऐसे में एनडीए के नेता महागठबंधन पर हमलावर बने हुए हैं. इस बीच पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही बड़ा ऑफर दे दिया है. इससे पहले भी पप्पू यादव का बयान आया था. जिसमें उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी थी. इसके साथ ही उन्होंने तमाम परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कांग्रेस को अभी ही बड़ा फैसला लेने की बात कही थी. हालांकि, अब उन्होंने महागठबंधन में सब कुछ सही होने की बात कही.

Also Read: Bihar Elections 2025: ज्योति सिंह ने हलफनामे में पति पवन सिंह के नाम की जगह क्या लिखा? ग्रैंड विटारा कार और लाखों की संपत्ति की मालकिन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >