Bihar Elections 2025: 'राहुल गांधी अगर राजनीति में सीरियस होते तो 57 साल में युवा नेता नहीं कहलाते, कांग्रेस की नैया उन्‍होंने ही डुबाई'

Bihar Elections 2025: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा, अगर राहुल गांधी राजनीति को लेकर गंभीर होते तो उन्‍हें 57 साल में खुद को युवा नेता कहने की जरूरत नहीं पड़ती.

Bihar Elections 2025: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष दिलीप जायसवाल ने आज राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्‍होंने राहुल गांधी के नेतृत्‍व, राजनीतिक समझ और उनके युवा होने तक पर सवाल उठा डाला. दिलीप जायसवाल आज पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उन्‍होंने यहां तक यह कह डाला कि आज कांग्रेस की जो स्थिति है वो राहुल गांधी की वजह से है और हम लोग राहुल गांधी को सीरियस नेता मानते ही नहीं हैं.

सीरियस नहीं राहुल गांधी – दिलीप जायसवाल

प्रदेश अध्‍यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी राजनीति को लेकर गंभीर नहीं है. उन्‍होंने कहा, बीजेपी राहुल गांधी को सीरियस ही नहीं लेती है. दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए यह भी कह डाला कि यदि वो राजनीति को लेकर गंभीर होते तो उन्‍हें 57 साल में खुद को युवा नेता कहने की जरूरत नहीं पड़ती.

राहुल गांधी ने डुबाई कांग्रेस की नैया

बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने अपने राजनीतिक बयान से बिहार की राजनीति को दीपावली के बाद एक बार फिर से गर्म कर दिया है. उन्‍होंने राहुल गांधी के नेतृत्‍व और राजनीतिक समझ पर सवाल उठाते हुए यहां तक कह डाला कि आज बिहार में कांग्रेस की जो स्थिति है वह राहुल गांधी की वजह से ही है और ‘कांग्रेस की नैया राहुल गांधी की वजह से ही डूबी है.’

‘समय पर सीरियस नहीं होते राहुल’

दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी के विदेश जाने पर भी उन्‍हें आड़े हाथ लिया और तीखा हमला बोला. उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी राजनीति को लेकर समय पर सीरियस ही नहीं होते है. उन्‍होंने पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी SIR को लेकर बिहार में घूम रहे थे. उन्‍होंने SIR को लेकर रोड़ शो किया, यात्राएं कीं और उसके बाद वो विदेश चले गए. इसलिए हम लोग राहुल गांधी को सी‍रियस नेता मानते ही नहीं हैं.

Also Read: Bihar Elections 2025: पप्पू यादव का सीएम नीतीश को खुला ऑफर, कहा- चुनाव के बाद भी है स्वागत, कांग्रेस ही उन्हें देगी सम्मान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >