तेजस्वी यादव पर भड़के मंत्री जमा खान, अल्पसंख्यकों को लेकर दिया बड़ा बयान

Bihar Election: विपक्ष पर निशाना साधते हुए जमा खान ने कहा कि विपक्ष की दुकान बंद होने वाली है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए की सरकार बनेगी, इसलिए ये लोग परेशान हैं. उन्होंने अपने समाज के लोगों से कहा कि यह सच है कि जो भी कार्य हुए, वह नीतीश कुमार के कार्यकाल में ही हुए हैं. जब तक वे हैं, किसी को कोई परेशानी नहीं होने वाली है.

Bihar Election: पटना. बिहार के मंत्री जमा खान ने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है. जमा खान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री बनने की ऐसी जल्दबाजी में हैं कि कुछ भी बोल सकते हैं. सीएम बनने की व्याकुलता में वो नहीं समझ रहे हैं कि क्या बोलना है या नहीं बोलना है. जमा खान ने कहा कि बिहार में विपक्षी दल समाज का सौहार्द खराब करने की कोशिश में है. खासकर अल्पसंख्यक समुदाय को बहकाने में लगी हुई हैं, लेकिन ऐसा कुछ होने वाला नहीं है. बिहार की जनता को नीतीश कुमार पर विश्वास है. जमा खान ने कहा कि कोई कुछ बोल ले लेकिन 2025 में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी.

नीतीश हैं तो निश्चिंत हैं

पटना के गांधी मैदान में वक्फ (संशोधन) कानून, 2025 को लेकर मुस्लिम संगठनों के विरोध प्रदर्शन पर पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार के मंत्री जमा खान ने कहा कि राजनीतिक लोगों ने मंच बनाया था और लोगों को भावना में बहाने की कोशिश की. उन्होंने जोर देकर कहा जब तक सीएम नीतीश कुमार बिहार में हैं, तब तक किसी को कोई दिक्कत नहीं होने वाली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही अल्पसंख्यकों के विकास कार्य हुए हैं और सब कुछ सौहार्द और भाईचारे के साथ हुआ है. यह पूरा बिहार और अल्पसंख्यक समाज भी जानता है.

नीतीश राज में सबका सम्मान हुआ है

राजद नेता तेजस्वी यादव के सरकार बनने के बाद वक्फ (संशोधन) कानून, 2025 को कूड़ेदान में फेंकने के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि वे कुछ भी बोल सकते हैं. उनकी बातों को मैं सुनना भी नहीं चाहता. वे मुख्यमंत्री बनने की जल्दबाजी में हैं. उन लोगों ने बिहार में क्या किया है, वह सभी लोग जानते हैं. यह बिहार नीतीश कुमार के विकास का बिहार है. आने वाले दिनों में भी वे आएंगे और सबका सम्मान होगा. इस बार भी सरकार विकास की बनेगी. उन्होंने पूरे बिहार को अपना परिवार माना है. नीतीश कुमार जाति की नहीं, बल्कि जमात की राजनीति करते हैं. उन्होंने बिहार का सम्मान बढ़ाया है.

Also Read: छठ के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के आसार, 22 साल बाद आयोग जांच रहा वोटर लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >