Bihar Election Result 2025: जेल में बंद अनंत-रीतलाल आगे, जानिए ओसामा शहाब और चेतन आनंद का क्या है हाल

Bihar Election Result Bahubali Seat: बिहार चुनाव के नतीजों में बाहुबलियों वाली सीटों पर दिलचस्प तस्वीर उभर रही है. मोकामा से अनंत सिंह और दानापुर से रीतलाल यादव मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कई चर्चित उम्मीदवार पिछड़ने लगे हैं. पटना में छोटे सरकार के आवास पर समर्थकों ने जश्न भी शुरू कर दिया है.

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का इंतजार खत्म होने को है. सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होते ही कई सीटों पर शुरुआती रुझान सामने आए हैं. सबसे दिलचस्प मुकाबला मोकामा में देखने को मिल रहा है, जहां बाहुबली अनंत सिंह अपनी राजनीतिक जमीन दोबारा मजबूत करते दिख रहे हैं. उनका मुकाबला सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी से है. दोनों उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंट काउंटिंग सेंटर पर मौजूद हैं और घरों पर जीत के भोज की तैयारी भी शुरू हो गई है. अनंत सिंह के समर्थकों द्वारा सड़कों पर पोस्टर लगाया गया है. जिसमें लिखा हुआ है- जेल का ताला टूटेगा, मेरा शेर छूटेगा.

इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के अनुसार, दानापुर में RJD उम्मीदवार रीतलाल यादव शुरुआती बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं तरारी से बीजेपी कैंडिडेट विशाल प्रशांत और रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब आगे चल रहे हैं.

अनंत सिंह, रीतलाल यादव आगे, मुन्ना शुक्ला की बेटी पीछे

इस चुनाव की खास बात यह है कि 243 सीटों में से 15 सीटों पर बाहुबलियों या उनके परिवार के सदस्यों की सीधी भागीदारी है. इनमें 8 उम्मीदवार NDA से और 7 महागठबंधन से मैदान में हैं. ब्रह्मपुर से हुलास पांडे, वारसीलीगंज से अशोक महतो की पत्नी अनीता और लालगंज से मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी जैसी कई चर्चित सीटों पर कड़ा मुकाबला जारी है. जैसे-जैसे रुझान बदलेंगे, सियासी समीकरण और भी दिलचस्प होते जाएंगे.

इलेक्शन कमीशन के अभी तक के आंकड़ों के अनुसार,

  • मोकामा से जदयू के अनंत सिंह आगे चल रहे हैं.
  • तरारी से बीजेपी के विशाल प्रशांत भी बढ़त बनाए हुए हैं.
  • दानापुर से आरजेडी के रीतलाल यादव पीछे चल रहे हैं.
  • मांझी से जदयू के प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह आगे चल रहे हैं.
  • कुचायकोट से जदयू के अमरेंद्र पांडेय बढ़त बनाए हुए हैं.
  • एकमा से जदयू के मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल आगे चल रहे हैं.
  • रघुनाथपुर से आरजेडी के ओसामा शहाब आगे चल रहे हैं.
  • नबीनगर से जदयू के चेतन आनंद पीछे चल रहे हैं.
  • लालगंज से आरजेडी की शिवानी शुक्ला पीछे चल रही हैं.
  • रुपौली से आरजेडी की बीमा भारती पीछे चल रही हैं.

Also Read: ‘टाइगर अभी जिंदा है’ के बाद ‘बिहार का मतलब नीतीश कुमार’, पटना में लगे होर्डिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >