Bihar Election Result 2025: बिहार की इन सीटों पर रहा एकतरफा चुनाव, कहीं पार्टी तो प्रत्याशी के नाम पर जमकर मिले वोट
Bihar Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब लोग उन विधायकों को जानना चाहते हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा मार्जिन से विपक्ष के उम्मीदवार को हराया है.
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का नतीजे अब सबके सामने आ गया है. इस बार के विधानसभा चुनाव में जनता ने कई नए चेहरों को मौका दिया है वहीं, राजनीति के कई दिग्गजों को जनता ने घर पर रहने का जनादेश दिया है. ऐसे में यह जानना बेहद दिलस्प हो जाता है कि इस बार के चुनाव में आखिर वह 5 कौन से विधायक हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा वोट मिला और उनकी जीत पार्टी और गठबंधन से बड़ी हो गई.
इन 9 विधायकों ने बड़े अंतर से जीता चुनाव
| विधानसभा क्षेत्र | विजेता उम्मीदवार | जीत का अंतर |
|---|---|---|
| रूपौली | कलाधर प्रसाद मंडल (जदयू) | 73,572 |
| दीघा | संजीव चौरसिया (भाजपा) | 59,079 |
| गोपालपुर | शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल (जदयू) | 58,135 |
| हसनपुर | राजेश कुमार लोजपा (रामविलास) | 58,191 |
| औराई | रमा निषाद (भाजपा) | 57,206 |
| राजगीर | कौशल किशोर (जदयू) | 55,428 |
| झंझारपुर | नीतीश मिश्रा (भाजपा) | 54,849 |
| जमुई | श्रेयसी सिंह (भाजपा) | 54,498 |
| पीरपैंती | मुरारी पासावन (भाजपा) | 53,107 |
चुनाव में एनडीए और महागठबंधन को मिली इतनी सीटें
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 89 सीटें, जनता दल यूनाइटेड को 85 सीटें, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 5 सीटें, राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें, राष्ट्रीय जनता दल को 25 सीटें, कांग्रेस को 6 सीटें, विकासशील इंसान पार्टी को 0 सीट, लेफ्ट को 2 सीटें और 9 सीटों पर अन्य पार्टी के उम्मीदवारों को जीत मिली है.
प्रत्याशी व एजेंट की उपस्थिति में खोले गए स्ट्रांग रूम
चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक मतगणना के दिन सुबह स्ट्रांग रूम खोलने की प्रक्रिया प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वीडियो रिकार्डिंग के साथ खोला गया. इस दौरान संबंधित विधानसभा क्षेत्र के आरओ, एआरओ, ऑब्जर्वर, प्रत्याशी व एजेंट की उपस्थिति भी रही.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सुरक्षा बल की निगरानी में केंद्र तक पहुंची EVM
चुनाव में किसी तरह की छेड़छाड़ न हो इसलिए इवीएम मशीनों को सुरक्षा बल की निगरानी में विशेष रूट चार्ट के अनुसार मतगणना हाल तक पहुंचाया गया. गणना पूरी होने के बाद इवीएम को पुनः सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में सील कर रख दिया गाया.
इसे भी पढ़ें: Bihar Chunav Result 2025: तेजस्वी या सम्राट के नहीं इन सीटों पर हुआ करीबी मुकाबला, महज कुछ वोटों से हुआ हार जीत का फैसला
