Bihar Election Result 2025: बिहार के इन जिलों में महागठबंधन को सिर्फ एक-एक सीट, 15 जिलों में खाता भी नहीं खुला

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई. 38 में से 15 जिलों में महागठबंधन का पूरी तरह सफाया हो गया. जबकि कई अन्य जिलों में उनके खाते में मुश्किल से एक-एक सीट आई.

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 के नतीजों ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर को एक बार फिर बदलकर रख दिया है. 38 जिलों में से 15 जिलों में महागठबंधन का पूरी तरह सफाया हो गया है. राजद, कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियों और अन्य सहयोगी दलों ने इन जिलों में एक भी सीट हासिल नहीं की.

इनमें शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, पूर्णिया, दरभंगा, गोपालगंज, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, भोजपुर और अरवल जैसे जिले शामिल हैं. इन सभी जिलों की सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों ने भारी अंतर से जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया. बिहार के 42 प्रतिशत जिलों में महागठबंधन अपनी मौजूदगी तक दर्ज नहीं करा सका. दूसरी ओर, 16 जिलों में महागठबंधन ने खाता तो खोला, लेकिन प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा.

इन 14 जिलों में महागठबंधन को मिलीं सिर्फ एक-एक सीटें

  • पूर्वी चंपारण
  • मधुबनी
  • किशनगंज
  • कटिहार
  • मधेपुरा
  • मुजफ्फरपुर
  • सीवान
  • वैशाली
  • बक्सर
  • कैमूर
  • रोहतास
  • औरंगाबाद
  • नवादा
  • जमुई

पटना में महागठबंधन को मिलीं सिर्फ तीन सीटें

चंपारण की 21 सीटों में महागठबंधन को सिर्फ तीन सीटें मिलीं. सारण की 10 में 7 पर एनडीए की जीत हुई. महगठबंधन 3 पर सिमट गया. पटना जिले की 14 सीटों में भी महगठबंधन को सिर्फ 3 सीटें ही मिलीं. शाहाबाद में भी पिछली बार की तुलना में महागठबंधन पिछड़ गया और केवल तीन सीटें ही मिलीं. सहरसा जिले में एनडीए और महागठबंधन को 2-2 सीटें मिलीं. ज्यादातर जिलों में एनडीए का एकतरफा कब्जा रहा.

इन जिलों की सभी सीटों पर NDA का कब्जा

  • नालंदा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल
  • दरभंगा
  • गोपालगंज
  • खगड़िया
  • भागलपुर
  • बांका
  • मुंगेर
  • लखीसराय
  • शेखपुरा
  • शिवहर
  • भोजपुर
  • अरवल

कितनी सीटों पर सिमट गया महागठबंधन?

243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में महागठबंधन मात्र 35 पर सिमट गया. इसमें राजद को 25, कांग्रेस को 6, सीपीआई (माले) को 2, सीपीएम को 1 और आईआईपी को 1 सीट मिली. सीपीआई और वीआईपी का इस बार खाता भी नहीं खुल सका.

Also Read: Bihar Election Result: बिहार चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी ने किया माओवाद का जिक्र, MY का नया फॉर्मूला भी बताया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >