Bihar Election 2025: एनडीए में फंसा सीट बंटवारे पर पेच! कुशवाहा, चिराग और मांझी के बयान से समझिए

Bihar Election 2025: एनडीए में सीट बंटवारे पर पेंच फंसता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए में अब तक सीट बंटवारा नहीं होने की बात कही. इसके अलावा चिराग पासवान ने आज दिल्ली में बैठक की. जिसके बाद उनकी पार्टी के नेता सीट शेयरिंग के सवाल पर गोल-मटोल जवाब देते नजर आएं. इससे पहले बुधवार को जीतन राम मांझी ने पोस्ट शेयर कर सियासी हलचल बढ़ा दी थी.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग का मुद्दा गरमाया हुआ है. इस बीच एनडीए में सीट बंटवारे पर पेच फंसता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, एनडीए के घटक दलों के प्रमुख नेताओं ने सीट शेयरिंग पर ऐसे रिएक्शन दिये हैं, जिसके बाद चर्चा तेज हो गई है.

उपेंद्र कुशवाहा ने क्या दिया बयान?

आज उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली रवाना हुए. इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कहा, लगातार दो दिनों से जो चर्चा चल रही है कि एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है. यह सूचना पूरी तरह से निराधार है. एनडीए में अब तक सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हो सका है. उन्होंने यह भी बताया, दिल्ली में वो सीटों के बंटवारे को लेकर हो रही बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं. इस बैठक के बाद ही सीटों के बंटवारे पर एलान हो सकेगा.

चिराग पासवान की पार्टी का बयान

दिल्ली में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की संसदीय कार्य समिति की बैठक हुई. जानकारी के मुताबिक, करीब डेढ़ घंटे तक यह बैठक चली. बैठक के बाद सीट बंटवारे पर सवाल पूछने पर पार्टी के प्रवक्ता धीरेंद्र मुन्ना ने गोल-मटोल जवाब दिया. हालांकि, इस दौरान उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि आखिरी फैसला चिराग पासवान लेंगे.

मांझी ने पोस्ट शेयर कर बढ़ाया सियासी पारा

इससे पहले बुधवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स के जरिये एक पोस्ट शेयर किया. उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘हो न्याय अगर तो आधा दो, यदि उसमें भी कोई बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम, HAM वही खुशी से खाएंगे, परिजन पे असी ना उठाएंगे.’ इस पोस्ट के शेयर होते ही सियासी हलचल बढ़ गई. इस तरह से बड़े नेताओं के बयान से संभावना जताई जा रही है कि सीट शेयरिंग में पेच फंस सकता है. इस बीच दिल्ली में बीजेपी की बैठक होने वाली है. ऐसे में बैठक में लिये जाने वाले फैसले का इंतजार है.

Also Read: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने करवा चौथ का रखा व्रत, इंस्टा पर वीडियो शेयर कर लिखा- मेरी जैसी अभागन…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >