Bihar Election 2025: 'सम्राट चौधरी की पार्टी ने 4 'नचनिया' को टिकट क्यों दिया', खेसारी लाल का डिप्टी सीएम को करारा जवाब

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर सियासत में वार-पलटवार का सिलसिला तेज हो गया है. ऐसे में खेसारी लाल यादव ने सम्राट चौधरी को करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा, सम्राट चौधरी पहले अपने घर में झांककर देखें और बताएं कि उनकी पार्टी ने चार 'नचनिया' को टिकट क्यों दिया.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. ऐसे में अब भोजपुरी सुपरस्टार और राजद के प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को करारा जवाब दे दिया है. दरअसल, सम्राट चौधरी ने खेसारी लाल यादव को तंज कसते हुए ‘नाचने वाला’ बताया, जिसके बाद अब खेसारी लाल यादव ने उन्हीं पर सवाल खड़ा कर दिया है.

खेसारी लाल यादव ने खड़ा किया सवाल

राजद के प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा, सम्राट चौधरी पहले अपने घर में झांककर देखें और बताएं कि उनकी पार्टी ने आखिर चार ‘नचनिया’ को टिकट क्यों दिया है. इस तरह से खेसारी ने उल्टा सम्राट चौधरी पर ही सवाल खड़ा कर दिया. हालांकि, इस दौरान उन्होंने सम्राट चौधरी को बड़ा भाई भी बताया.

सम्राट को बड़ा भाई भी बताया

खेसारी लाल यादव ने कहा, सम्राट भैया बड़े भाई जैसे हैं. मुझे उनका आशीर्वाद चाहिए. वो जैसे घर और माहौल से आते हैं, वैसे ही बोलते हैं. लेकिन ना ही मेरी परवरिश और ना ही संस्कार ऐसे हैं कि मैं उनके बारे में कुछ गलत बोलूं. इस तरह से सम्राट चौधरी को लेकर चुनावी माहौल के बीच खेसारी लाल यादव ने बड़ा बयान दिया.

बिहार को बताई पहली प्राथमिकता

खेसारी लाल यादव ने बातचीत के दौरान बिहार के विकास को अपनी प्राथमिकता बताई. इसके साथ ही बिहार में बदलाव की बात कही. खेसारी ने कहा, हमें बिहार में शुरुआत से शुरुआत करनी है, बिहार के विकास के लिये मरते दम तक काम करते रहेंगे. इसके साथ ही उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र छपरा की सूरत बदलने की भी बात कही.

छपरा सीट से लड़ रहे चुनाव

मालूम हो, खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं. इससे पहले भी खेसारी लाल यादव ने बयान दिया था. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का समर्थन देने और उन्हें मौका देने की बात कही थी. इसके साथ ही बिहार में बदलाव की बात कही थी.

Also Read: Bihar Election 2025: ‘तेजस्वी की घोषणा शुद्ध हवाबाजी, नौकरी के बहाने जमीन छीनने की साजिश’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >