Bihar Election 2025: तस्वीरों में देखिये महिलाओं का जोश, कोई नाव पर सवार होकर तो कोई गोद में पहुंची वोट देने

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर आज पहले चरण का मतदान जारी है. ऐसे में महिलाओं के बीच वोटिंग को लेकर उत्साह दिखा. बिना डर भय के महिलाएं वोट कर रहीं हैं. इसके साथ ही कई तस्वीरों में देखा गया कि पहली बार वोट करने पहुंची महिलाओं ने खुशी जाहिर की.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं. ऐसे में सिर्फ पुरूष ही नहीं बल्कि महिला मतदाताओं में भी पूरा जोश देखने के लिये मिल रहा. मालूम हो, 13 लाख 73 हजार महिलाएं वोट कर रही हैं. कामकाजी महिलाओं के साथ-साथ हाउस वाइफ भी सुबह से लंबी लाइन में खड़ी नजर आई. छपरा के मशरक में प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 63 पर महिलाओं की लंबी लाइन दिखाई दी.

बिहार महिला वोटर्स

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के चौकिया गांव के लोग कमला बलान नदी को नाव से पार कर वोट करने के लिये जाते दिखे. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं दिखीं. उनका कहना था कि वोट है, तो रास्ता भी मिलेगा.

नाव पर सवार होकर पहुंची महिलाएं

दरभंगा जिले में ही एक और अनोखी तस्वीर दिखी. यहां मां की तबीयत खराब होने के बावजूद बेटी ने लोकतंत्र का भार उठाया. दरअसल, दरभंगा के बूथ नंबर 267 पर एक बेटी मां को गोद में उठाकर वोट करने पहुंची.

मां को गोद में उठाकर वोट करने पहुंची बेटी

सिवान जिले में फरहत हुसैन ने पहली बार मतदान किया. साथ ही उन्होंने पहली बार वोट करने को लेकर खुशी भी जाहिर की.

फरहत हुसैन ने पहली बार किया मतदान

बिहार में राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी जान्हवी राज ने बूथ संख्या 173 पर पहला वोट डाला. इसके बाद उन्होंने कहा, “रणनीति सिर्फ खेल की नहीं, लोकतंत्र की भी होती है.”

राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी जान्हवी राज

बीएचयू की भरतनाट्यम छात्रा गौरी भारद्वाज पहली बार मतदान करने बाढ़ विधानसभा के बूथ 155 पर पहुंचीं.

बीएचयू की भरतनाट्यम छात्रा गौरी भारद्वाज

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए अपने पैतृक गांव पहुंचे.खगड़िया में अलौली विधानसभा के शहरबन्नी में वोट दिया. चिराग पासवान ने कहा कि मैं अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आया हूं. मुझे पता है कि यहां मेरे परिवार का सबसे छोटा सदस्य और भाई भी उम्मीदवार है लेकिन मैं यहां अपने गठबंधन धर्म का पालन करने आया हूं, अपने परिवार की लड़ाई में उलझने के लिए नहीं.

चिराग पासवान ने कियो वोट

Also Read: Bihar Election 2025: नीतीश, सम्राट, पवन, खेसारी सभी ने किया मतदान, लालू परिवार की फोटो में नहीं दिखे तेज प्रताप यादव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >