Bihar Election 2025: 10 दिनों में हो जाएगा सीटों का बंटवारा, महागठबंधन के बड़े नेता ने खोला राज

Bihar Election 2025: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने बुधवार को दावा किया कि अगले 10 दिनों के भीतर महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो जाएगा. इस बार उन्हीं प्रत्याशियों को टिकट दिया जाएगा जो जीतने की स्थिती में होगा.

Bihar Election 2025: बिहार में इस साल होने वाले  विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर छोटे दलों ने बड़ें दलों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सीट बंटवारे पर बड़ी जानकारी दी है. बुधवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हफ्ते या दस दिन के अंदर, यह जानकारी आप लोगों को प्राप्त हो जाएगी कि वीआईपी पार्टी कहां-कहां लड़ रही है. मुजफ्फरपुर में निषाद समाज जागरुक है. हम चाहेंगे कि अधिकतम सीटें हम यहां लड़ें.”

महागठबंधन बिहार में बनाएगी सरकार: सहनी 

उन्होंने कहा कि अगर हम यहां की एक-एक विधानसभा में अकेले भी लड़ते हैं तो 30,000, 35,000 से लेकर 40,000 वोट लाने की क्षमता हमारे पास है. यहां वीआईपी को जितनी अधिक सीट मिलेगी, वह सौ प्रतिशत ट्रैक रिकॉर्ड के साथ जीत सुनिश्चित करेगी. सहनी ने कहा, “सीट तो हम चाहते हैं, लेकिन गठबंधन प्लेटफॉर्म पर सीटें कम-ज्यादा होंगी, इसके लिए कोई ज्यादा चिंता की बात नहीं है. मजबूती से हम लोग सरकार बना रहे हैं.”

60 सीटों से कम मंजूर नहीं: मुकेश 

उन्होंने कहा कि मेरी सीट तो छोड़िए, मैं तो पहले भी कह चुका हूं कि महागठबंधन 243 सीटों पर लड़ेगा. इसमें मैं चाहूंगा कि वीआईपी अधिकतम सीटों पर लड़े. हमने छह महीने पहले ही मार्च में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अपनी इच्छा जाहिर की थी कि हमारी पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और डिप्टी सीएम वीआईपी का होगा. इसमें हम आगे बढ़ेंगे. इसमें कोई ‘किंतु’ या ‘परंतु’ नहीं है. गठबंधन में कुछ सीटें इधर-उधर हो सकती हैं, तो हम समझौता करने के लिए भी तैयार हैं. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बेहतर प्रत्याशी को ही दिया जाएगा  मौका: सहनी 

उन्होंने कहा कि जहां पार्टी के पास समीकरण नहीं है, वहां जिस दल के पास समीकरण है, उसे लड़ना चाहिए. यह कोई बड़ी बात नहीं है. जहां वे नहीं लड़ सकते, वहां वीआईपी लड़ेगी, जहां वीआईपी नहीं लड़ेगी, वहां आरजेडी लड़ेगी और जहां आरजेडी नहीं लड़ेगी, वहां लेफ्ट लड़ेगा. हम सभी मिलकर 243 सीटों पर लड़ेंगे. बेहतर प्रत्याशी को ही मौका दिया जाएगा. 

इसे भी पढ़ें: “और क्या-क्या चाहिए पप्पू जी” पूर्णिया सांसद ने बताया PM मोदी के साथ मंच पर क्या हुई बात? 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >