Bihar Election 2025: “यही रात अंतिम, यही रात भारी”, सीट शेयरिंग को लेकर सांसद पप्पू यादव के पोस्ट ने मचाई हलचल

Bihar Election 2025: सांसद पप्पू यादव ने एक पोस्ट के माध्यम से लिखा कि यही रात अंतिम, यहीं रात भारी, इस लाइन से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि महागठबंधन में अब प्रत्याशियों के नाम पर फाइनल चर्चा हो रही है और कल तक उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित कर दी जाएगी. पप्पू यादव का यह पोस्ट काफी कुछ कहता है. पढे़ं पूरी रिपोर्ट…

Bihar Election 2025: “यही रात अंतिम, यही रात भारी” पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने ये लाइन अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से पोस्ट की है. सीट शेयरिंग को लेकर पप्पू यादव की तरफ से की गई इस पोस्ट के बाद से राजनीतिक गलियारों में टेंशन और बढ़ गयी है. दरअसल, सीट बंटवारे को लेकर अब दोनों की प्रमुख गठबंधनों में अंतिम दौर की बातचीत जारी है. आज शाम या कल तक एनडीए की तरफ से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जा सकती है. ऐसे में इस माहौल को देखते हुए पप्पू यादव ने जो शब्दों के बाण छोड़े हैं, वो एकदम सटीक बैठ रहे हैं. आज कई विधायकों के राजनीतिक भविष्य का फैसला हो जाएगा. कई नेताओं के लिए रात भारी है. चूंकि, आज शाम या कल तक दोनों ही गठबंधनों की तरफ से कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया जा सकता है. 

बीजेपी ने बुलायी चुनाव समिति की बैठक

बीते दिन यानी शनिवार को दिनभर बिहार का राजनीतिक पारा चढ़ा रहा है. मीटिंग का दौर देखने को मिला. एक तरफ उपेंद्र कुशवाहा नाराज नजर आए तो दूसरी तरफ वीआईपी और कांग्रेस में बात नहीं बनने की खबर सामने आई. वहीं आज बीजेपी ने अपने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलायी है. साथ ही कांग्रेस ने भी आज मीटिंग रखी है. कयास लगाये जा रहे हैं कि आज बीजेपी शाम तक अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती है. वहीं महागठबंधन की ओर से कल यानी सोमवार को लिस्ट जारी किया जा सकता है. 

कुशवाहा ने बढ़ाई सीटों की डिमांड

एनडीए में नाराज चल रहे उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को जेपी नड्डा से मुलाकात की. दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई. सूत्रों के अनुसार, कुशवाहा ने 15 सीटों की मांग की है. हालांकि, इसपर भाजपा ने अभी कोई आश्वासन नहीं दिया है. भाजपा ने कुशवाहा से चुनाव प्रचार करने को कहा है.

ALSO READ: Bihar Election News: महागठबंधन में मुकेश सहनी पर अटकी सीट शेयरिंग की सुई, कांग्रेस-वीआईपी में नहीं बन रही बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >