Bihar Election 2025: JDU ने इस वजह से 11 नेताओं को पार्टी से निकाला बाहर, देखिए लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले जेडीयू ने बड़ा एक्शन लिया. पूर्व मंत्री के साथ 11 नेताओं को पार्टी ने बाहर निकाल दिया है. पार्टी की तरफ से एक्स अकाउंट के जरिये पोस्ट शेयर कर जानकारी दी गई. दरअसल, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण यह कार्रवाई की गई है.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत में हलचल मची है. इस बीच सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने 11 नेताओं के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया और उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है. इन 11 नेताओं में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और विधान पार्षद भी शामिल हैं. जेडीयू की तरफ से एक्स के जरिये पोस्ट शेयर कर पूरे 11 नेताओं के नाम भी बताए गए.

11 नेताओं को पार्टी से बाहर निकालने की वजह

जेडीयू की तरफ से जारी किये गए लेटर के मुताबिक, इन 11 नेताओं को लेकर कहा गया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी की विचारधारा, पार्टी विरोधी गतिविधियों और संगठनात्मक आचरण के विरुद्ध कार्य करने में संलिप्त रहने के कारण तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाता है. ऐसे में बिहार चुनाव के बीच पार्टी के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है.

पार्टी से बाहर निकाले गये 11 नेताओं के नाम

पार्टी से बाहर निकाले गये नेताओं में इन नेताओं के नाम हैं शामिल-

शैलेश कुमार, पूर्व मंत्री
संजय प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद
श्याम बहादुर सिंह, बड़हरिया से पार्टी के पूर्व विधायक
रणविजय सिंह, बरहरा भोजपुर से पूर्व विधान परिषद
सुदर्शन कुमार, बरबीघा से पार्टी के पूर्व विधायक
अमर कुमार सिंह, बेगूसराय
डॉ. आसमा परवीन, वैशाली
लव कुमार, नबीनगर
आशा सुमन, कदवा कटिहार
दिव्यांशु भारद्वाज, मोतिहारी
विवेक शुक्ला, जीरादेई सिवान

सीएम नीतीश ने पहले ही दिया था आदेश

इन सभी 11 नेताओं के पार्टी से निष्कासन को लेकर पार्टी के प्रदेश महासचिव और मुख्यालय प्रभारी एस्टेब्लिशमेंट चंदन कुमार सिंह की तरफ से जानकारी दी गई. मालूम हो, सीएम नीतीश कुमार ने पहले ही आदेश दिया था कि चुनाव से पहले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जो नेता पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ायेंगे और पार्टी के प्रति निष्ठावान हैं, उन्हीं के साथ पार्टी आगे बढ़ेगा.

Also Read: मोकामा में मुकाबला ‘छोटे सरकार बनाम सूरजभान’, कौन हैं वीणा, जिसने उठाया बदलाव का बीड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >