Bihar Election 2025: सीएम नीतीश से गृह मंत्री अमित शाह ने की मुलाकात, बंद कमरे में तैयार हुई चुनावी रणनीति

Bihar Election 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. बिहार चुनाव की गहमागहमी के बीच यह मुलाकात बेहद खास मानी जा रही है. अमित शाह, सीएम से मुलाकात के बाद छपरा जायेंगे जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे.

Bihar Election 2025: आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात की. बिहार चुनाव के बीच 18 मिनट की यह मुलाकात बेहद खास मानी जा रही है. इसके साथ ही बंद कमरे में दो दिग्गजों के बीच क्या कुछ चुनावी रणनीतियां तैयार की गई, इस पर हर किसी की नजरें टिकी हुई है. अमित शाह आज सीएम से मुलाकात के बाद छपरा भी जायेंगे, जहां तरैया के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे.

18 अक्टूबर तक बिहार में रहेंगे अमित शाह

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिनों के लिये बिहार दौरे पर हैं. 18 अक्टूबर तक वे अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके साथ ही एनडीए के लिये बिहार चुनाव से जुड़ी रणनीतियां तैयार कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, 18 अक्टूबर को अगले फेज के नामांकन के लिये समीक्षा कर चुनावी मैसेज भी दे सकते हैं.

सीएम फेस पर दिया था बड़ा बयान

इसके साथ ही अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री के चेहरे पर भी बड़ा बयान दे दिया है. दरअसल, एक न्यूज चैनल से बातचीत में अमित शाह ने कहा, वर्तमान में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है. नीतीश कुमार पर न सिर्फ भाजपा बल्कि बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है. चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, यह विधायक दल तय करेगा. इस तरह से सीएम फेस को लेकर ये बड़ा बयान दिया गया.

101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी

बिहार में बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. सभी सीटों के लिये कैंडिडेट तय कर लिये गए हैं. 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार की गई है. इस लिस्ट में भोजपुरी के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अमित शाह, नितिन गडकरी के अलावा अन्य कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं.

Also Read: Bihar Election 2025: चुनावी मैदान में इस बार IPS, डॉक्टर, इंजीनियर और भोजपुरी कलाकारों की जमघट, इन चेहरों को मिला मौका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >