'लड़ाई NDA और जनसुराज में है', प्रशांत किशोर ने महागठबंधन को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों को लेकर जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बड़ी भविष्यवाणी की है. पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस बार किस गठबंधन का हाल सबसे बुरा होगा.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी दलों के नेता सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. NDA के नेता कह रहे हैं कि बिहार की जनता पीएम मोदी और सीएम नीतीश के काम और सुशासन पर हमें समर्थन देगी तो महागठबंधन के नेताओं का साफ- साफ कहना है कि बिहार की जनता इस बार बदलाव के लिए वोट करेगी. तेजस्वी यादव, राजेश राम, पप्पू यादव समेत विपक्ष के सभी नेता रोजगार और महंगाई पर लोगों के बीच जा रहे हैं. इसी बीच नई नवेली पार्टी जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है.

क्या बोले पीके

पटना में पत्रकारों के सवालों के जवाब में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार महागठबंधन तीसरे स्थान पर रहने वाला है. लड़ाई NDA और जनसुराज के बीच है. जब पत्रकार ने उनसे महागठबंधन में सीट बंटवारे पर मचे घमासान पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ये तो महागठबंधन के नेताओं से पूछिए. इसका सही जवाब वो हो दे पाएंगे.

243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे पीके

प्रशांत किशोर ने 2022 में जनसुराज पार्टी बनाई थी. पिछले 3 साल से वो लगातार बिहार के गांव-गांव में घूम रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बीजेपी, जदयू, राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. अपने कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों से इस बार के चुनाव में बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर वोट देने की अपील की. पीके इस बार के चुनाव में बिहार के सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

खुद नहीं लड़ेंगे चुनाव

बिहार चुनाव की घोषणा के बाद पीके ने कहा था कि वो चुनाव अभियान की शुरुआत तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट से करेंगे. इसके बाद कयास लगाया जाने लगा कि इस बार राघोपुर से तेजस्वी vs पीके देखने को मिल सकता है. कुछ दिन पहले ही पीके ने राघोपुर से चंचल सिंह को टिकट देकर सभी अटकलों को विराम लगा दिया.

इसके बाद बीजेपी के नेता कहने लगे कि पीके ने तेजस्वी यादव के सामने सरेंडर कर दिया है. इसी बीच 2 दिन पहले प्रशांत किशोर ने एलान कर दिया कि वो खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे. बिहार चुनाव में मतदान 6 और 11 नवम्बर को होगा और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे.

इसे भी पढ़ें: चिराग के 17 उम्मीदवार को राजद, 4 को लेफ्ट और 2 को कांग्रेस उम्मीदवार देंगे टक्कर, देखिये सीटों के नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >