Bihar Election 2025: पीएम मोदी की रैली में खूब गरजे सीएम नीतीश, लालू परिवार पर बोले- महिलाओं के लिए कभी काम नहीं किया

Bihar Election 2025: समस्तीपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खूब गरजे. इस दौरान उन्होंने लालू यादव पर तंज कसा. उन्होंने कहा, 15 साल उन्हें मौका मिला लेकिन महिलाओं के लिये कोई काम नहीं किया. साथ ही सीएम नीतीश ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की.

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज समस्तीपुर पहुंचे. दुधपुरा में पीएम मोदी की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खूब गरजे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. जबकि लालू परिवार पर खूब तंज कसा. सीएम नीतीश ने कहा, 15 साल उन्हें मौका मिला लेकिन महिलाओं के लिये कोई काम नहीं किया. सिर्फ परिवार को आगे बढ़ाया.

लालू परिवार पर कसा करारा तंज

अपने भाषण के दौरान सीएम नीतीश बोले, 2005 से पहले बिहार ऐसी हालत में था कि लोग परेशान थे. महिलाओं के लिये कोई काम नहीं किया. उसको यानी कि सीएम नीतीश ने लालू यादव को कहा कि उन्हें हटना पड़ा तो अपनी पत्नी को सीएम बनवाए. सीएम ने कहा, यही सब न धंधा करता है. ई सब अपने परिवार के लिए काम कर रहा है. पत्नी, बेटा, बेटी यही काम कर रहा है. लेकिन आप हम लोगों को देख लीजिए कोई भी परिवार के लिये काम नहीं करता.

पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

इस दौरान सीएम नीतीश ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. सीएम नीतीश ने कहा, बिहार के लिये पीएम मोदी बहुत काम कर रहे हैं. ऐसे में अब जान लीजिए कि बिहार आगे बढ़ेगा. कर्पूरी ठाकुर इसी गांव के रहने वाले हैं और ये बहुत खुशी की बात है. 2005 के बाद जब एनडीए सरकार में आई है, तब से ही विकास हो रहा है. लगभग 21 लाख महिलाओं को पैसे मिले हैं.

एनडीए प्रत्याशियों के लिये मांगा समर्थन

सीएम नीतीश ने अपने भाषण के दौरान एनडीए प्रत्याशियों के लिये लोगों से समर्थन भी मांगा. दरअसल, सीएम नीतीश ने कहा, हमलोग साथ रहेंगे. इधर-उधर वोट मत दीजिएगा. हमें ही वोट दीजिएगा. मालूम हो, समस्तीपुर के बाद बेगूसराय जिले में भी पीएम मोदी की रैली आज ही होने वाली है.

Also Read: PM Modi Bihar Visit: कर्पूरी ग्राम में जननायक को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कर्पूरी ठाकुर के परिवारवालों से की मुलाकात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >