Bihar Election 2025 : 'पापा को एक खरोंच भी आई तो सरकार को छोड़ूंगी नहीं', बाहुबली की बेटी शिवानी शुक्ला ने क्यों कहा ऐसा?

Bihar Election 2025 : बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला चुनावी प्रचार में जुटीं हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनके पिता को एक खरोंच भी आई तो वे सरकार को छोड़ेंगी नहीं.

Bihar Election 2025 : बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला लालगंज विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला. दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जेल में बंद मुन्ना शुक्ला को लालगंज जेल से अब भागलपुर जेल में शिफ्ट किया जा रहा है.

सरकार को दी ये चेतावनी

मुन्ना शुक्ला को भागलपुर जेल में शिफ्ट किये जाने को लेकर बताया गया कि वे जेल से ही फोन पर कुछ लोगों से बात कर रहे हैं. जिसके कारण कहीं ना कहीं चुनाव प्रभावित हो सकता है. हालांकि, इस मामले में शिवानी शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है. दरअसल, इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए ये कहा कि उनके पिता को जान से मारने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने सरकार को चेताया भी कि अगर उनके पिता को एक खरोंच भी आई तो वे सरकार को छोड़ेंगी नहीं.

शिवानी शुक्ला हुईं इमोशनल

इंटरव्यू के दौरान पिता से जुड़े सवालों को लेकर शिवानी शुक्ला इमोशनल भी हो गईं. उन्होंने कहा, मेरे पापा को भागलपुर भेजा जा रहा है. ये लोग डरे हुए हैं. जो इंसान किसी से बातचीत नहीं कर पा रहा और ना ही किसी से मिल पा रहा है, उन्हें बिना किसी वजह भागलपुर जेल भेजा जा रहा है.

मुन्ना शुक्ला को किया जा रहा टॉर्चर

शिवानी शुक्ला ने इस दौरान दावा किया कि सरकार हिल रही है, तभी मेरे पापा को भागलपुर जेल भेजा जा रहा है. ये टॉर्चर करने का तरीका है और मेरे पापा टॉर्चर हो रहे हैं. शिवानी शुक्ला ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पिता की हत्या की जा सकती है. उन्होंने कहा, मेरे पापा को मारने की साजिश है. पापा को एक खरोंच भी आई तो इस सरकार को छोडूंगी नहीं. मैं एक वकील हूं और इसके नाते सारे अधिकार जानती हूं. इस तरह से शिवानी शुक्ला ने बिहार चुनाव के बीच सरकार पर बड़ा आरोप लगाया.

Also Read: Bihar Election 2025: नित्यानंद राय का दावा,तेजस्वी ना राघोपुर से जीतेंगे,ना बनेंगे मुख्यमंत्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >