Bihar Election 2025: 'यही बिहार का सिस्टम है...', पटना के VIP बूथ पर क्यों भड़कीं महिलाएं?

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण में पटना के वेटनरी कॉलेज बूथ पर दो महिलाओं को वोटर पर्ची न होने के कारण मतदान से रोक दिया गया. यह वही वीआईपी बूथ है, जहां लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव वोट डालते हैं. निर्वाचन कार्यालय ने बाद में मामले के सुलझ जाने की पुष्टि की.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान पटना के वेटनरी कॉलेज मतदान केंद्र पर गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब दो महिलाओं को वोटर पर्ची नहीं होने के कारण मतदान से रोक दिया गया. यह वही वीआईपी बूथ है, जहां लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और राजश्री यादव जैसे बड़े नेता मतदान किए.

मतदान कर्मियों ने वोट डालने से क्यों रोका?

जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाओं के पास मतदाता पर्ची (voter slip) नहीं थी, जिसके चलते मतदान कर्मियों ने उन्हें वोट डालने से रोक दिया. दोनों ने आरोप लगाया कि बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) ने उन्हें पर्ची उपलब्ध ही नहीं कराई, जबकि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक हर मतदाता को मतदान से पूर्व पर्ची उपलब्ध कराई जानी चाहिए.

”लोग वोट देने आते हैं, और व्यवस्था उन्हें रोक देती है”

युवा मतदाता श्रेया, जो इस केंद्र पर पहली बार वोट डालने पहुंची थीं, पर्ची नहीं होने के कारण मतदान किए बिना वापस लौट गईं. उन्होंने मीडिया से कहा, “मैं सुबह से वोट डालने आई थी, लेकिन बीएलओ ने कोई पर्ची नहीं दी. यहां डिजिटली डाउनलोड की गई पर्ची को भी मान्यता नहीं दी गई. यही बिहार का सिस्टम है. लोग वोट देने आते हैं, और व्यवस्था उन्हें रोक देती है.”

वोटरों ने व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मतदाताओं से बातचीत की. निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि दोनों मामलों को सुलझा लिया गया है और अब मतदान सामान्य रूप से जारी है. इस घटना ने मतदान प्रक्रिया की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर उस बूथ पर जहां से बिहार की राजनीति के कई बड़े चेहरे वोट डालते हैं. मतदाताओं का कहना है कि अगर वीआईपी बूथ पर ऐसी स्थिति है, तो ग्रामीण इलाकों में व्यवस्थाएं कैसी होंगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

Also Read: Bihar Election 2025: पटना में लालू परिवार ने किया मतदान, मुजफ्फरपुर में तीन बूथों पर चुनाव का बहिष्कार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >