बिहार चुनाव 2025: RJD की इन 44 सीटों पर संभावित प्रत्याशी तय, तेजस्वी की रणनीति से गठबंधन में हलचल तेज

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद (RJD) ने 44 सीटों पर अपने संभावित उम्मीदवारों की सूची लगभग तय कर ली है. तेजस्वी यादव की यह शुरुआती चाल न केवल महागठबंधन की रणनीति को स्पष्ट करती है, बल्कि एनडीए के मुकाबले में चुनावी समीकरणों को भी नया आयाम देती है.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 44 सीटों पर अपने संभावित उम्मीदवारों की सूची लगभग तय कर ली है. यह सूची पार्टी की चुनावी रणनीति, जातीय-सामाजिक समीकरण और महागठबंधन के भीतर के संतुलन की झलक पेश कर रही है. चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया है. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी. ऐसे में राजद की यह प्रारंभिक सूची चुनावी राजनीति में एक बड़ा संकेत मानी जा रही है.

पहली श्रेणी: मजबूत संगठन वाले प्रत्याशी

राजद ने अपने पारंपरिक वोटबैंक और मजबूत जनाधार वाले क्षेत्रों में पुराने नेताओं पर भरोसा जताया है.

  • मुंगेर: अविनाश कुमार विद्यार्थी
  • महिषी: गौतम कृष्णा
  • झाझा: राजेंद्र प्रसाद
  • उजियारपुर: आलोक कुमार मेहता
  • मोरवा: रणविजय साहू
  • समस्तीपुर: अख्तरुल इस्लाम शाहीन
  • महुआ: मुकेश रौशन
  • धोरैया: भूदेव चौधरी
  • शेखपुरा: विजय कुमार
  • संदेश: किरण देवी
  • शाहपुर: राहुल तिवारी
  • ब्रह्मपुर: शंभूनाथ यादव

दूसरी श्रेणी: संघर्षशील चेहरे और नए समीकरण

राजद ने कई जगहों पर सामाजिक समीकरण और युवा नेतृत्व को प्राथमिकता दी है.

  • दिनारा: विजय कुमार मंडल
  • नोखा: अनीता देवी
  • डेहरी: फतेह बहादुर कुशवाहा
  • मखदूमपुर: सतीश कुमार
  • ओबरा: ऋषि कुमार
  • रफीगंज: मोहम्मद निहालुद्दीन
  • सिमरी बख्तियारपुर: यूसुफ सलाउद्दीन
  • मधेपुरा: चंद्रशेखर यादव
  • जोकीहाट: शाहनवाज आलम
  • लौकहा: भरत भूषण मंडल
  • बहादुरगंज: मुजाहिद आलम
  • बाजपट्टी: मुकेश कुमार यादव

तीसरी श्रेणी: वरिष्ठ नेताओं और भरोसेमंद चेहरों की पंक्ति

राजद ने उन नेताओं को भी शामिल किया है जो संगठन और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं.

  • नरकटिया: डॉक्टर शमीम अहमद
  • मनेर: भाई वीरेंद्र
  • हिलसा: शक्ति यादव
  • फतुहा: रामानंद यादव
  • एकमा: श्रीकांत यादव
  • सिवान: अवध बिहारी चौधरी
  • रघुनाथपुर: ओसामा सहाब
  • कांटी: इसराइल मंसूरी
  • दरभंगा ग्रामीण: ललित यादव
  • बोधगया: कुमार सर्वजीत
  • इमामगंज: उदय नारायण चौधरी
  • जमुई: विजय प्रकाश
  • गोह: भीम सिंह
  • हायाघाट: भोला यादव
  • मोहिउद्दीन नगर: एज्या यादव
  • चकाई: सावित्री देवी
  • सुरसंड: सैयद अबू दोजाना
  • राघोपुर: तेजस्वी यादव
  • पातेपुर: शिवचन्द्र राम
  • मढ़ौरा: जितेन्द्र कुमार राय

जातीय समीकरण और पुराने-नए चेहरों का संतुलित मेल

राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो इस सूची से यह साफ झलकता है कि राजद ने क्षेत्रीय संतुलन, जातीय समीकरण और पुराने-नए चेहरों का संतुलित मेल रखा है. तेजस्वी यादव की यह रणनीति गठबंधन में सीट बंटवारे से पहले ही एक मजबूत स्थिति हासिल करने की कवायद है.

Also Read: Bihar Election 2025: नित्यानंद राय की चौथी मुलाकात के बाद चिराग पासवान हुए नरम, बोले- जल्द होगा सीट बंटवारे का ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >