Bihar Election 2025: 'पटना में पहले मौत दौड़ती थी, अब मेट्रो दौड़ रही है...', राजनाथ सिंह का महागठबंधन पर करारा हमला

Bihar Election 2025: बिहार के बांका में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चुनावी सभा में महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता को तय करना है- विकास चाहिए या जंगलराज की होगी वापसी. साथ ही उन्होंने विपक्ष पर झूठे वादों का आरोप लगाते हुए बिहार के बदलाव की बात की.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले बांका में आयोजित एक जनसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महागठबंधन और आरजेडी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार के भविष्य का फैसला करने का समय आ गया है और अब जनता को यह तय करना है कि वह राज्य को विकास के रास्ते पर देखना चाहती है या फिर दोबारा “जंगलराज” की ओर लौटाना चाहती है.

राजनाथ बोले- विपक्षी दल झूठे वादों के सहारे जनता को गुमराह कर रहे

रक्षा मंत्री ने कहा, “जिसका दामन साफ होगा, वही बिहार को विकसित राज्य बना सकता है.” उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल झूठे वादों के सहारे जनता को गुमराह कर रहे हैं. राजनाथ ने कहा, “राजद सरकार हर बार नौकरी देने का वादा करती है, लेकिन उसे कभी पूरा नहीं करती. बिहार अब बदल चुका है, यहां की जनता अब धमकी नहीं, विकास की बात करती है. पहले पटना में मौत दौड़ती थी, अब मेट्रो ट्रेन दौड़ रही है.”

‘बिहार को विकास यात्रा से जोड़ने की जिम्मेदारी जनता की…’

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और बिहार को इस विकास यात्रा से जोड़ने की जिम्मेदारी जनता की है. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में सड़कों, बिजली और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार किए हैं, जबकि विपक्ष केवल सत्ता की भूख में जनता को बरगलाने का काम कर रहा है.

रक्षा मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले का भी किया जिक्र

सभा के दौरान रक्षा मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर निर्दोष लोगों की हत्या की, लेकिन भारत ने जवाब देते समय धर्म नहीं, कर्म देखा. राजनाथ बोले, “भारत ऐसा देश है जहां औरतें चींटी भी नहीं मारतीं, बल्कि उसके लिए अलग से आटा निकाल देती हैं. हम करुणा और सहअस्तित्व में विश्वास करने वाले लोग हैं, लेकिन जब बात देश की सुरक्षा की आती है, तो हम कठोर से कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटते.”

Also Read: Bihar Election 2025: पहली बार वोट डालने जा रहे हैं? जानिए मतदान से पहले क्या करें और किन बातों का रखें ध्यान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >