Bihar Election 2025: चुनाव प्रचार के लिए निकले पवन सिंह, पत्नी का नाम सुनते ही ये क्या बोल गए पावरस्टार

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में इस बार भोजपुरी सितारों की एंट्री ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. बीजेपी के पवन सिंह चुनाव प्रचार के लिए निकल गए हैं. पत्रकारों ने पत्नी ज्योति पर सवाल पूछा तो वे नो कमेंट्स बोलकर निकल गए.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल में भोजपुरी सिनेमा के सितारे इस बार राजनीति के केंद्र में हैं. एक तरफ बीजेपी के उम्मीदवार और गायक-एक्टर पवन सिंह हैं, तो दूसरी ओर आरजेडी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे खेसारी लाल यादव. वहीं, इन दोनों के बीच सुर्खियों में हैं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, जो काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी किस्मत आजमा रही हैं. दिलचस्प बात यह है कि ये तीनों चेहरे न केवल स्टार हैं, बल्कि अलग-अलग राजनीतिक खेमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

ज्योति सिंह के सवाल पर पवन बोले ‘नो कमेंट्स’

पवन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का समर्थन करते हुए कहा, “अब बिहारी कहलाना गर्व की बात है. बिहार बदल चुका है.” जब मीडिया ने उनसे खेसारी लाल यादव के खिलाफ प्रचार को लेकर सवाल किया, तो पवन ने कहा, “पार्टी आदेश देगी तो जरूर प्रचार करूंगा.” वहीं, पत्नी ज्योति सिंह के चुनाव मैदान में उतरने पर उन्होंने “नो कमेंट्स” कहकर बात टाल दी. लेकिन सियासी हलकों में यह “चुप्पी” बहुत कुछ कह गई.

पत्नी ज्योति बोलीं- पवन बेटे तो मैं भी काराकाट की बहू

दूसरी ओर, काराकाट की जनता के बीच ज्योति सिंह जोरदार प्रचार में जुटी हैं. उन्होंने कहा, “पवन जी कहते हैं कि वो यहां के बेटे हैं, तो मैं भी यहां की बहू हूं.” उन्होंने जनता से सीधे संवाद पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह किसी के नाम या प्रभाव के भरोसे नहीं, बल्कि अपने काम और वादों पर चुनाव लड़ रही हैं.

नॉमिनेशन में पति का नाम क्यों नहीं डालीं ज्योति सिंह?

नामांकन में पति का नाम शामिल न करने पर उन्होंने कहा, “अगर पवन जी का नाम डालती तो उनकी संपत्ति का भी खुलासा करना पड़ता. जब रिश्ता ही नहीं रहा तो औपचारिकता क्यों?” वहीं बदनामी को लेकर उन्होंने तीखा जवाब दिया, “अगर नाम पवन जी से मिला तो बदनामी भी उन्हीं से मिली.”

Also Read: Dularchand Postmortem Report: दुलारचंद यादव के सीने पर गाड़ी चढ़ाई, पसलियां तोड़ी, फेफड़े फटने से हुई मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >