Bihar Chunav 2025: वोटर आइडी भूल गये, तो इन 12 डाक्यूमेंट्स से दे सकेंगे वोट, देखें लिस्ट

Bihar Chunav 2025: छह नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है. साथ ही मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान और वैध पहचान पत्रों की सूची जारी की गई है.

Bihar Chunav 2025: गुरुवार को होने वाले विधानसभा मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो, इसके लिए प्रशासन और पुलिस दोनों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है. साथ ही मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रह जाये. इसी कड़ी में प्रशासन ने मतदाताओं को पहचान प्रमाण पत्र के तौर पर 12 वैध डाक्यूमेंट्स की सूची जारी की है. यानी यदि आपका वोटर आईडी कार्ड खो गया है या घर पर छूट गया है, तो चिंता की बात नहीं. इनमें से कोई भी एक डॉक्यूमेंट दिखाकर आप मतदान कर सकते हैं.

प्रशासन की मतदाताओं से अपील

जिला प्रशासन ने कहा कि मतदाता समय पर अपने मतदान केंद्र पहुंचें, पहचान पत्र साथ रखें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. पुलिस प्रशासन ने दावा किया है कि मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और निगरानी दल लगातार मॉनिटरिंग करेंगे.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन 12 डाक्यूमेंट्स से होगा आपकी पहचान का वेरिफिकेशन

  1. मनरेगा का जॉब कार्ड
  2. आधार कार्ड
  3. बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक
  4. फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
  5. ड्राइविंग लाइसेंस
  6. पैन कार्ड
  7. श्रम विभाग का स्मार्ट कार्ड
  8. पासपोर्ट
  9. फोटोयुक्त पेंशन डॉक्यूमेंट
  10. केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र
  11. सांसद/विधायक/विधान परिषद सदस्य पहचान पत्र
  12. विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र

इसे भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: किस जिले में कितने बजे तक होगा मतदान, चुनाव आयोग का लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >