Bihar Chunav 2025: ‘मोंथा’ ने रोका तेजस्वी यादव का हेलिकॉप्टर, घर से ही बैठकर किया चुनाव प्रचार

Bihar Chunav 2025: ‘मोंथा’ का असर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चुनाव प्रचार पर पड़ा. दरअसल, मौसम खराब होने की वजह से तेजस्वी का हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया. जिसके कारण घर से ही तेजस्वी यादव ने लोगों को संबोधित किया और राजद प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगा.

Bihar Chunav 2025: साइक्लोन ‘मोंथा’ का असर बिहार के कई जिलों में देखने के लिये मिल रहा. इस बीच ‘मोंथा’ के कारण नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का हेलिकॉप्टर नहीं उड़ सका. खराब मौसम होने के कारण तेजस्वी यादव ने घर से ही बैठकर लोगों को संबोधित किया. फोन के जरिये तेजस्वी यादव ने साहेबगंज विधानसभा सीट से राजद के प्रत्याशी पृथ्वीनाथ राय के लिये वोट की अपील की.

पृथ्वीनाथ राय के लिये मांगा वोट

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा, आज 16 चुनावी जनसभाएं हैं लेकिन बारिश और खराब मौसम के कारण आज भी हमारा हेलिकॉप्टर अभी तक उड़ान नहीं भर पाया है. उन्होंने फोन पर जनता से कहा, मौसम खराब होने के कारण हम आपलोगों के बीच नहीं आ पाएं. मुझे इसका बहुत पीड़ा है. लेकिन, फिर भी तेजस्वी यादव आपलोगों से अपील करता है कि पृथ्वी जी को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर भारी बहुमत से जीत दिलाएं.

सरकार पर कसा तंज

तेजस्वी यादव ने इस दौरान लोगों से एक मौका मांगा. उन्होंने कहा, एक मौका दीजिए उसके बाद हम हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे. नया बिहार बनाना है और भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकना है. वोट देकर इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकिये. एक मौका दीजिए, इसके बाद जो सरकार ने 20 साल में काम नहीं किया वो तेजस्वी यादव 20 महीने में करके दिखायेगा. इसके साथ ही तेजस्वी ने इस दौरान साहेबगंज की जनता से आशीर्वाद भी मांगा.

कई दिग्गजों के उड़ान पर लगा ब्रेक

मालूम हो, साइक्लोन ‘मोंथा’ के कारण सिर्फ तेजस्वी यादव ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा अन्य दिग्गजों के चुनाव प्रचार में भी बाधा आई. जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश, तेज हवाओं और दृश्यता में आई कमी ने सियासी उड़ानें रोक दी हैं. पिछले तीन दिनों में कुल 22 हेलीकॉप्टर उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिससे बड़े-बड़े नेताओं के जनसंपर्क अभियान पर ब्रेक लग गया है. मंच तैयार थे, पोस्टर लगे थे, लेकिन मौसम ने पूरा समीकरण बिगाड़ दिया.

Also Read: Bihar Election 2025: बिहार में हथियार रखने वालों के लिये बड़ा आदेश, मोकामा में दुलारचंद की हत्या के बाद हरकत में चुनाव आयोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >