Bihar Chunav 2025: तेजस्वी के राघोपुर में केंद्रीय मंत्री ने तला पकौड़ा, बोले- पकौड़ा तलना भी रोजगार, वीडियो वायरल

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव के बीच कई ऐसी तस्वीरें आ रही, जिस पर लोगों की नजरें ठहर जा रही. इसी कड़ी में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय का पकौड़ा बनाते वीडियो वायरल हो रहा. नित्यानंद राय राघोपुर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने पकौड़े भी तले.

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव को लेकर प्रचार और जनसभाओं का सिलसिला जारी है. इस बीच कई ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही, जिन पर लोगों की नजरें ठहर जा रही है. कहीं कोई जलेबी बनाते तो कोई मिठाई बनाते दिख रहे. इस बीच अब केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय पकौड़ा बनाते दिखे. इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है.

राघोपुर प्रचार करने पहुंचे थे नित्यानंद राय

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में जब केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय भाजपा प्रत्याशी सतीश राय के समर्थन में जनसंपर्क करने पहुंचे, तो अचानक उन्होंने कड़ाही संभाल लिया और पकोड़े तलने शुरू कर दिए.

‘पकौड़ा तलना भी रोजगार है’

इस दौरान लोगों ने पहले सोचा कि यह कोई नया सेल्फी स्टॉल है पर जब मंत्री जी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘देखिए भाइयो, पकौड़ा तलना भी रोजगार है’ तो सबने हंसते हुए पकोड़े के साथ-साथ राजनीति के नए फ्लेवर का स्वाद भी ले लिया. इस तरह से नित्यानंद राय के इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही.

तेज प्रताप यादव ने छानी थी जलेबी

मालूम हो इससे पहले तेजप्रताप यादव जलेबी छानते हुए दिखे थे. दरअसल, गयाजी जिले के वजीरगंज में तेज प्रताप यादव पहुंचे थे. यहां तरवां बाजार से गुजरने के दौरान उन्होंने रोड किनारे एक जलेबी की दुकान पर अचानक अपनी गाड़ी रुकवाई. इस दौरान उन्होंने खुद से जलेबी बनाई. साथ ही उन्होंने जलेबी का स्वाद चखा और दुकान के मालिक को पैसे भी दिये.

(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Chunav 2025: अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद आज मोकामा में तेजस्वी करेंगे प्रचार, महुआ में भी बनायेंगे माहौल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >