BJP ने 45 नेताओं की लिस्ट जारी की, इलेक्शन कैंपेन कमेटी में सम्राट, रूडी समेत कई बड़े नेता शामिल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में बीजेपी ने कमर कस ली है. पार्टी ने चुनाव अभियान समिति का गठन कर 45 वरिष्ठ नेताओं की लिस्ट जारी की है. अमित शाह की हालिया समीक्षा बैठक के बाद यह कदम पार्टी की रणनीति को और पुख्ता करता है.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के बीच बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारियों को पूरी तरह पुख्ता कर लिया है. चुनाव आयोग की ओर से जल्द ही तारीखों की घोषणा की संभावना के बीच पार्टी ने चुनाव अभियान समिति का गठन किया है और इसकी 45 नेताओं वाली लिस्ट जारी कर दी है. यह कदम बीजेपी के लिए चुनावी मोड़ को मजबूत करने का संकेत माना जा रहा है.

लिस्ट में बिहार बीजेपी अध्यक्ष भी शामिल

सूची में बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा केंद्रीय नेताओं गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, रविशंकर प्रसाद, मंगल पांडेय, अश्विनी कुमार चौबे, शाहनवाज हुसैन सहित कई वरिष्ठ दिग्गज शामिल हैं. इन नेताओं को राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी का अभियान चलाने, मतदाताओं से सीधे संवाद बनाने और संगठनात्मक रणनीति को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है.

हाल ही में बिहार दौरे पर थे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में बिहार दौरे पर रहे. पटना में उन्होंने कई मैराथन बैठकों में हिस्सा लिया और चुनाव अभियान समिति के पदाधिकारियों के साथ भी रणनीतिक चर्चा की. अधिकारियों के अनुसार, अमित शाह ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा के साथ ही पार्टी की ताकत और कमजोरियों का आंकलन किया.

समिति का मुख्य काम मतदाताओं तक पार्टी का संदेश पहुंचाना

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह समिति बीजेपी के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है. लिस्ट में शामिल नेताओं की विशेषज्ञता और अनुभव को देखते हुए पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत स्थिति बनाने की कोशिश करेगी. समिति का मुख्य काम मतदाताओं तक पार्टी का संदेश पहुंचाना, क्षेत्रीय नेताओं के साथ तालमेल बनाए रखना और चुनावी रणनीति को लागू करना होगा.

Also Read: Bihar Election 2025: अमित शाह ने बताया कब होगा सीट बंटवारे का ऐलान, कार्यकर्ताओं को दिया ये बड़ा लक्ष्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >