Bihar Bandh: ‘पहले नाम हटाए जाएंगे फिर आपकी पेंशन-राशन छीना जाएगा…’, ‘बिहार बंद’ के दौरान दिखा तेजस्वी यादव का गुस्सा

Bihar Bandh: ‘बिहार बंद’ पर तेजस्वी यादव ने निर्वाचन आयोग और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “चुनाव आयोग एक राजनीतिक दल का अंग बन गया है.

Bihar Bandh: पटना. राजद नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि सरकार गरीबों से उनका हक छीनना चाहती है. वोटर लिस्ट जांच को गरीबों के खिलाफ साजिश बताते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, ‘पहले नाम हटाए जाएंगे फिर आपकी पेंशन-राशन छीना जाएगा. ‘बिहार बंद’ पर तेजस्वी यादव ने निर्वाचन आयोग और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “चुनाव आयोग एक राजनीतिक दल का अंग बन गया है. “क्या गुजरात के दो लोग तय करेंगे कि कौन बिहारी मतदाता वोट दे सकता है और कौन नहीं? “

विश्वसनीयता खो चुका है चुनाव आयोग

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, “चुनाव आयोग अपनी विश्वसनीयता खो चुका है. गरीब लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है. पहले उनके नाम हटाए जा रहे हैं, फिर उनकी पेंशपें न और राशन भी छीन लिया जाएगा.” तेजस्वी यादव ने मार्च में आए लोगों से कहा, “हम बीजेपी की और नीतीश कुमार के ‘गोदी आयोग’ को अनुमति नहीं देंगे. दादागिरी नहीं चलेगी. बिहार लोकतंत्र की जननी है और वे यहां लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं. बिहार के लोग ऐसा नहीं होने देंगे. यहां ‘क्रांति’ होगी.”

Also Read: छठ के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के आसार, 22 साल बाद आयोग जांच रहा वोटर लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >