Bihar Politics: बेटों संग CM Nitish से मिले Anant Singh, अशोक चौधरी के घर पर हुई अहम मुलाकात

Bihar Politics: बाहुबली अनंत सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर मोकामा की सियासत में हलचल तेज कर दी. जेल से बाहर आने के बाद सीएम से यह उनकी दूसरी भेंट है, जो जदयू से उनकी संभावित उम्मीदवारी को और पुख्ता करती दिख रही है.

Bihar Politics: बिहार की राजनीति एक बार फिर बाहुबली अनंत सिंह के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है. रविवार को मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर सीएम नीतीश और अनंत सिंह की मुलाकात ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी. जेल से बाहर आने के बाद पूर्व विधायक की यह दूसरी मुलाकात मुख्यमंत्री से हुई है. मुलाकात के लिए अनंत सिंह के दोनों बेटे भी अशोक चौधरी के घर पहुंचे थे.

मुलाकात के दौरान अशोक चौधरी और अनंत सिंह हाथ में हाथ डाले दिखाई दिए. दिलचस्प यह है कि अशोक चौधरी पहले ही सार्वजनिक रूप से अनंत सिंह की उम्मीदवारी का समर्थन कर चुके हैं. उनका कहना है कि, “अगर अनंत सिंह मोकामा से जदयू के टिकट पर लड़ते हैं, तो पार्टी बिना मेहनत के जीत दर्ज कर लेगी.”

शुक्रवार को ललन सिंह के साथ अनंत सिंह किए थे रोड शो

शनिवार को पटना से निकलकर अनंत सिंह और ललन सिंह एक ही गाड़ी में मोकामा के लिए रवाना हुए थे. इस दौरान रास्ते भर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दोनों नेताओं का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया. मोकामा में हुए इस रोड शो को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है.

मोकामा गोलीकांड मामले में 6 अगस्त को हुई थी रिहाई

बता दें कि 6 अगस्त को मोकामा गोलीकांड मामले में रिहाई के बाद से ही अनंत सिंह ने जदयू की टिकट से चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर दी थी. इसी कड़ी में शनिवार को उन्होंने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ बाढ़ से मोकामा तक रोड शो कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया.

अनंत सिंह ने राजद के टिकट पर दर्ज की थी जीत

मोकामा सीट का राजनीतिक महत्व बहुत खास मानी जाती है क्योंकि यह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में आती है, जहां से ललन सिंह सांसद हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह ने राजद के टिकट पर जीत दर्ज की थी. लेकिन कानूनी पेंच के कारण उनकी विधायकी चली गई. 2022 में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी ने राजद प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की थी. हालांकि सत्ता परिवर्तन के बाद वे एनडीए में शामिल हो गईं.

सीएम से मुलाकात के बाद विपक्षी खेमे में बढ़ी चिंता

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अनंत सिंह की सक्रियता और जदयू नेताओं के साथ उनकी नज़दीकी यह साफ संकेत देती है कि मोकामा सीट पर समीकरण तेजी से बदल रहे हैं. मुख्यमंत्री से हुई यह मुलाकात न केवल उनके राजनीतिक भविष्य को बल देती है बल्कि विपक्षी खेमे की चिंता भी बढ़ा रही है.

Also Read: शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ का ट्रांसफर, अब इस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >