Xiaomi ने लॉन्च किया दो कैमरों वाला स्मार्टवॉच Mi Bunny Watch 4

Xiaomi Mi Bunny Watch 4 launched : स्मार्टफोन और अन्य एसेसरीज बनानेवाली चीन की कंपनी Xiaomi ने नया स्मार्टवॉच Mi Bunny Watch4 चीन में लॉन्च किया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस स्मार्ट वॉच में डुअल कैमरा मिलता है और यह 8 दिनों का बैटरी बैकअप देती है.

Xiaomi Mi Bunny Watch 4 launched : स्मार्टफोन और अन्य एसेसरीज बनानेवाली चीन की कंपनी Xiaomi ने नया स्मार्टवॉच Mi Bunny Watch4 चीन में लॉन्च किया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस स्मार्ट वॉच में डुअल कैमरा मिलता है और यह 8 दिनों का बैटरी बैकअप देती है.

यही नहीं, Mi Bunny Watch 4 में 4जी सपोर्ट और artificial intelligence का सपोर्ट भी मिलता है. Mi Bunny Watch4 स्मार्ट वॉच में लगे साइड कैमरे इसे अन्य कंपनी के स्मार्ट वॉच से ज्यादा हेवी लुक देते हैं.

शाओमी ने Mi Bunny Watch 4 स्मार्टवॉच को चीन में 899 युआन (लगभग 9,600 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया है. यह स्मार्ट वॉच दो रंगों- ब्लू और पिंक में उपलब्ध है.

Mi Bunny Watch 4 के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 1.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसमें AI English इंटरैक्टिव टीचिंग फीचर मौजूद है. इसमें लर्निंग, टेस्टिंग, प्रॉब्लम सेट और रिव्यू बुक्स जैसे चार मॉड्यूल दिये गए हैं.

डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 920mAh की बैटरी दी गई है. इसके बारे में कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 8 दिनों का बैकअप दे सकती है.

इसकी 2.5D कर्व्ड ग्लास स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है. कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टवॉच पोजिशनिंग को और सटीक बताने के लिए स्मॉल सर्च AI इंटेलीजेंट पोजिशनिंग एल्गोरिदम का इस्तेमाल करती है. जहां तक कनेक्टिविटी की बात है, तो शाओमी की यह वॉटर रेजिस्टेंट चिल्ड्रेन वॉच 4G, 5G, वाई-फाई, स्पीकर्स और माइक्रोफोन को सपोर्ट करती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >