इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ather Energy ने अपने पॉपुलर स्कूटर Ather Rizta S और Ather 450S पर लिमिटेड टाइम के लिए कीमत कम करने का ऐलान किया है. कंपनी ने इन मॉडल्स पर टेंपरेरी प्राइस कट और कई प्रमोशनल ऑफर्स पेश किए हैं, जो देशभर के Ather Experience Centres पर 31 मार्च 2026 तक वैलिड रहेंगे. इस ऑफर के बाद इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को पहले से कम कीमत में खरीदा जा सकता है.
प्राइस कट के बाद कितनी हुई कीमत?
प्राइस कट के बाद Ather Rizta S की कीमत करीब 1.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है, जबकि Ather 450S की शुरुआती कीमत लगभग 1.13 लाख रुपये है.
इस बदलाव के बाद Rizta S लगभग 10,000 रुपये सस्ता हो गया है, जबकि 450S की कीमत में करीब 7,000 रुपये की कमी आई है. हालांकि यह छूट सिर्फ इन दोनों मॉडल्स के बेस वेरिएंट पर ही वैलिड होगी, जबकि लाइनअप के बाकी मॉडल्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
मिल रहे हैं ये खास ऑफर्स
कीमत में कटौती के साथ कंपनी ग्राहकों को करीब 20,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा फायदा भी दे रही है. इसमें-
- 10,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट
- 6,500 रुपये का कैश डिस्काउंट
- 3,500 रुपये की एक्सटेंडेड कंपोनेंट वारंटी शामिल है.
यानी ग्राहक 31 मार्च तक इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को और ज्यादा किफायती कीमत पर खरीद सकते हैं.
सरकारी सब्सिडी का भी मिलेगा फायदा
अगर ग्राहक मार्च के अंत तक स्कूटर खरीदते हैं, तो उन्हें PM E-Drive Scheme के तहत मिलने वाली 5,000 रुपये की सरकारी सब्सिडी का भी फायदा मिल सकता है. यह स्कीम भी 31 मार्च 2026 तक ही वैलिड रहेगी. ऐसे में ग्राहक कंपनी के ऑफर्स के साथ इस सरकारी सब्सिडी का भी फायदा उठा सकते हैं.
Ather Rizta S के फीचर्स
Ather Rizta S में 3.7kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 159 किलोमीटर (IDC) रेंज देने का दावा करता है. स्कूटर में 7-इंच DeepView डिस्प्ले मिलता है, जिसमें कई स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं. जैसे टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, Auto Hold, Fall Safe और Emergency Stop Signal. स्टोरेज के लिए इसमें 34 लीटर अंडरसीट स्पेस और 22 लीटर फ्रंट स्टोरेज दिया गया है. इसके अलावा इसमें बड़ा और आरामदायक फ्लैट सीट डिजाइन भी मिलता है.
बैटरी और सेफ्टी
स्कूटर को 8 साल या 80,000 किलोमीटर की बैटरी वारंटी के साथ पेश किया गया है, जिसमें कम से कम 70% बैटरी हेल्थ बनाए रखने का वादा किया गया है.
सस्पेंशन के लिए, इसमें फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे सिंगल शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 200mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक मिलता है, जो कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: ADAS Explained: भारतीय कारों में कितनी फायदेमंद है यह तकनीक? यहां जानिए फायदे और सीमाएं
