2026 Kia Sonet लॉन्च, नए वेरिएंट के साथ मिलेगा नया कलर ऑप्शन

Kia India ने 2026 Kia Sonet को कई अपडेट्स के साथ पेश कर दिया है. इस नए अपडेट में अब डीजल और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मिड-वेरिएंट्स में भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा. यहां जानिए कीमत.

2026 Kia Sonet: Kia India ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Kia Sonet के MY26 मॉडल को कई अपडेट्स के साथ पेश किया है. इन अपडेट्स के बाद अब Sonet के कुछ मिड-वेरिएंट्स में भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है. सबसे खास बात यह है कि अब Sonet का ऑटोमैटिक वेरिएंट 10 लाख रुपये से कम कीमत में अवेलेबल हो गया है, जिससे बजट में ऑटोमैटिक SUV खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन बन गया है.

अब बजट में मिलेगा ऑटोमैटिक वेरिएंट

Kia ने Sonet के नए मॉडल में ऑटोमैटिक वेरिएंट को ज्यादा सस्ता और आसान बनाने की कोशिश की है. ऐसे में अब-

  • डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट की शुरुआती कीमत करीब 9.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
  • टर्बो पेट्रोल DCT ऑटोमैटिक वेरिएंट करीब 9.9 लाख रुपये से शुरू होता है.

यानी अब 10 लाख रुपये से कम कीमत में ऑटोमैटिक SUV खरीदने का ऑप्शन भी ग्राहकों को मिल जाएगा.

डीजल इंजन में मिला नया ऑप्शन

Sonet के 1.5-लीटर डीजल इंजन में अब 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है. यह इंजन 116 hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

अब यह ऑटोमैटिक ऑप्शन HTE(O) वेरिएंट से शुरू होता है, जिसकी कीमत लगभग 9.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इसके अलावा HTK(O), HTK+ और HTK+(O) जैसे वेरिएंट्स में भी यह कॉम्बिनेशन उपलब्ध होगा. पहले डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट सिर्फ हाई वेरिएंट्स में ही मिलता था, लेकिन अब इसे ज्यादा किफायती बना दिया गया है.

माइलेज भी काफी अच्छा

कंपनी के मुताबिक, डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट का ARAI माइलेज 18.6 kmpl है, जबकि डीजल मैनुअल वेरिएंट लगभग 22.3 kmpl का माइलेज देता है.

टर्बो पेट्रोल में भी ऑटोमैटिक ऑप्शन

Sonet में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलता है, जो 120 hp की पावर और 172 Nm टॉर्क पैदा करता है. अब इस इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन HTK(O) वेरिएंट से शुरू होता है, जिसकी कीमत करीब 9.89 लाख रुपये रखी गई है. इसके अलावा HTK+ वेरिएंट में भी यह ऑप्शन उपलब्ध है.

इन दोनों इंजनों के अलावा, Sonet में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी दिया गया है. यह इंजन लगभग 81 hp की पावर और 115 Nm टॉर्क जेनरेट करता है.

मिलेंगे सेफ्टी फीचर्स

एंट्री-लेवल वेरिएंट्स में भी कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जैसे-

  • 6 एयरबैग
  • ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)
  • हिल स्टार्ट असिस्ट
  • रियर पार्किंग सेंसर

HTK+ वेरिएंट में मिलेंगे एक्स्ट्रा फीचर्स

  • 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • वायरलेस कनेक्टिविटी
  • रियर कैमरा
  • क्रूज कंट्रोल

नया Magma Red कलर भी आया

Kia ने Sonet के 2026 मॉडल में एक नया Magma Red कलर भी जोड़ा है, जो कार को और ज्यादा स्टाइलिश और स्पोर्टी लुक देता है. इसके अलावा Sonet में कई सारे कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं. जैसे
Imperial Blue, Pewter Olive, Glacier White Pearl, Sparkling Silver, Aurora Black Pearl और Gravity Grey. ड्यूल-टोन में Glacier White Pearl + Aurora Black Pearl का ऑप्शन भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: ADAS Explained: भारतीय कारों में कितनी फायदेमंद है यह तकनीक? यहां जानिए फायदे और सीमाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >