Fast and Furious फिल्म देखने पर मिलेंगे 1000 डॉलर, यह वेबसाइट दे रही बेजोड़ ऑफर

Fast and Furious फ्रैंचाइजी की नयी फिल्म Fast X आ रही है. इसके लिए फैन्स के बीच अलग ही लेवल का एक्साइटमेंट हैं. लेकिन आपको यह फिल्म देखने के लिए पैसे मिलें, तो कैसा लगेगा?

Get 100 Dollars For Watching Fast and Furious Movies: हॉलीवुड एक्टर विन डीजल (Vin Diesel) की एक्शन फ्रैंचाइजी ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ (Fast and Furious) की नयी फिल्म फास्ट एक्स (Fast X) आ रही है. इसके लिए फैन्स के बीच अलग ही लेवल का एक्साइटमेंट हैं. लेकिन आपको यह फिल्म देखने के लिए पैसे मिलें, तो कैसा लगेगा? दरअसल, एक फाइनेंशियल वेबसाइट ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फिल्म के सभी 10 पार्ट को देखने के लिए मोटी रकम दे रही है. इसका मुख्य उद्देश्य इन फिल्मों में होनेवाली प्रत्येक कार दुर्घटना से होनेवाले नुकसान को ट्रैक करना है.

फिल्म देखने के लिए इनाम कोई क्यों देगा?

इंफॉर्मेशनल वेबसाइट ‘फायनैंसबज’ पैसे के बदले टिप्स और सुझाव देती है. यह वेबसाइट फिल्में देखने के इच्छुक लोगों को विन डीजल अभिनीत एक्शन फ्रैंचाइजी ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ (Fast and Furious) की सभी 10 फिल्मों को देखने के लिए 1,000 डॉलर (लगभग 82,000 रुपये) का रिवॉर्ड दे रही है. वेबसाइट के अनुसार, इसका असल मकसद इन फिल्मों में दिखायी गई कार दुर्घटना से होनेवाले नुकसान को ट्रैक करना है.

Also Read: Whatsapp पर आयेगा Truecaller का सपोर्ट, Spam Calls से मिलेगा छुटकारा

Fast & Furious सीरीज के 10 पार्ट दो हफ्ते में देखने हैं

‘फायनैंसबज’ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, फास्ट एंड फ्यूरियस के सभी 10 पार्ट देखने के लिए पूरे 2 हफ्ते का समय दिया जा रहा है. ‘फायनैंसबज’ ने पैसे देने वाले इस ऑफर को ‘फास्ट एंड फ्यूरियस क्लेम एडजस्टर’ नाम दिया है. इसमें हर क्रैश और इसके डैमेज की जानकारी आपको जुटानी होगी. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पहले पार्ट से 10वें पार्ट तक एक्सिडेंट की संख्या कम हुई या बढ़ी, इसकी जानकारी भी देखने वाले को बतानी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >