Google Doodle Kamala Sohonie: कौन हैं कमला सोहोनी, जिनकी 112वीं जयंती पर गूगल ने बनाया खास डूडल?

google doodle kamala sohonie – कमला सोहोनी भारत की पहली ऐसी महिला थीं, जिन्होंने विज्ञान के विषय से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी. वैज्ञानिक कमला सोहोनी द्वारा दिये गए योगदान को याद कर गूगल आज उन्हें डूडल के जरिये सम्मानित कर रहा है.

Kamala Sohonie’s 112th Birth Anniversary Doodle: दुनिया के टॉप सर्च इंजन गूगल (Google) ने भारतीय बायोकेमिस्ट कमला सोहोनी (Kamala Sohonie) की 112वीं जयंती पर खास डूडल को अपने होम पेज पर जगह दी है. कमला सोहोनी भारत की पहली ऐसी महिला थीं, जिन्होंने विज्ञान के विषय से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी. वैज्ञानिक कमला सोहोनी द्वारा दिये गए योगदान को याद कर गूगल आज उन्हें डूडल के जरिये सम्मानित कर रहा है. देश की पहली महिला वैज्ञानिक कमला सोहोनी भारत के प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर (IISc) में प्रवेश पाने वाली भारत की पहली महिला थीं.

विज्ञान में महिलाओं के लिए दरवाजे खोले

कमला सोहोनी एक दूरदर्शी महिला थीं, जिन्होंने परंपराओं को तोड़ा और विज्ञान में महिलाओं के लिए दरवाजे खोले. ऐसे समय में जब वैज्ञानिक क्षेत्रों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व नगण्य था, उन्होंने भविष्य की पीढ़ियों को लैंगिक पूर्वाग्रह से उबरने और अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रेरित करते हुए एक राह दिखायी. कमला सोहोनी पीएचडी करनेवाली पहली भारतीय महिला भी बनीं थीं, जो महिला वर्ग के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी.

Also Read: ALERT! जासूसी करनेवाले इन ऐप्स को अपने फोन से तुरंत कर दें डिलीट, Google ने लिया बड़ा एक्शन

नीरा के लिए राष्ट्रपति से मिला पुरुस्कार

गूगल डूडल में कमला सोहोनी को दिखाया गया है, जो ‘नीरा’ पर उनके अग्रणी काम को प्रदर्शित करता है. नीरा एक ताड़ के शरबत से बना पेय होता है, जो अपने उच्च विटामिन सी सामग्री के लिए जाना जाता है. कमला सोहोनी को नीरा पर उनके काम के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिला. वह बॉम्बे में रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की पहली महिला निदेशक भी थीं. सोहोनी का जन्म आज ही के दिन 1911 में मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था. उन्होंने बॉम्बे विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान और भौतिकी का अध्ययन किया, 1933 में अपनी कक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त कर स्नातक की उपाधि हासिल की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >