Coronavirus पर सही जानकारी के लिए WHO ने शुरू की नयी मैसेंजर सर्विस

WHO launch messenger service on Coronavirus : कोरोना वायरस को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति न रहे, इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने फेसबुक मैसेंजर पर एक इंटरैक्टिव सर्विस शुरू की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोरोनावायरस को लेकर बढ़ रही फेक न्यूज और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक नयी चैटबॉट बेस्ड इंटरेक्टिव सर्विस शुरू की है. इसके तहत लोगों को कोविड-19 से जुड़ी सही जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी.

WHO launch messenger service on Coronavirus : कोरोना वायरस को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति न रहे, इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने फेसबुक मैसेंजर पर एक इंटरैक्टिव सर्विस शुरू की है.

Also Read: Coronavirus : WHO ने कहा – कोरोना के Airborne होने की नहीं है कोई खबर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोरोनावायरस को लेकर बढ़ रही फेक न्यूज और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक नयी चैटबॉट बेस्ड इंटरेक्टिव सर्विस शुरू की है. इसके तहत लोगों को कोविड-19 से जुड़ी सही जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी.

बताते चलें कि इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने व्हाट्सऐप पर हेल्थ अलर्ट सर्विस शुरू की थी, जिसके जरिये वह 1.2 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच चुकी है.

इस सर्विस को Sprinklr के सपोर्ट के साथ पेश किया गया है. साथ ही इसे WHO के आधिकारिक Facebook पेज के जरिये एक्सेस किया जा सकेगा. इसके लिए आपको WHO के आधिकारिक Facebook पेज पर जाना होगा. यहां पर दिये गए सेंड मैसेज विकल्प पर टैप कर आप Covid-19 के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी इस नयी सर्वि​स की जानकारी अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिये दी है. इसमें लिखा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की हेल्थ अलर्ट सर्विस लाइव कर दी गई है. अब यूजर्स मैसेंजर पर इस वायरस से संबंधित सटीक जानकरी उपलब्ध करायी जाएगी.

वहीं, सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन उसके 1.3 अरब से अधिक मासिक सक्रिय यूजर्स तक पहुंच बनाएगा, जो अब सवाल पूछ सकेंगे और मैसेंजर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की ‘हेल्थ अलर्ट’ इंटरैक्टिव सेवा से तुरंत जवाब पा सकते हैं. मैसेंजर में विश्व स्वास्थ्य संगठन, चैटबॉट कोविड-19 से जुड़े अपडेट देगा.

मैसेंजर पर आकर यूजर्स को गेट स्टार्टेड में टैप करना होगा. इसके बाद मैसेंजर ओपन हो जाएगा. फिलहाल विश्व स्वास्थ्य संगठन कोविड-19 चैटबॉट अंग्रेजी, स्पेनिश और अरबी भाषाओं में उपलब्ध है. जल्द ही यह सेवा अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध करायी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

Published by: Prabhat Khabar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >