Twitter पर Blue Tick ही नहीं, Grey Tick और Gold Tick भी होते हैं, जान लीजिए इनके बीच का फर्क

ट्विटर पर ब्लू टिक (Twitter Blue Tick) के अलावा कुछ और रंगीन वेरिफिकेशन टिक्स (Verification Ticks) होते हैं, इनमें ग्रे टिक (Grey Tick) और गोल्ड टिक (Gold Tick) शामिल हैं. अलग रंगोंवाले ये टिक अलग अकाउंट्स के साथ लगते हैं. आइए जानते हैं कि किस अकाउंट के साथ ट्विटर कौन-सा टिक देता है-

Twitter Blue, Grey and Gold Tick: माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Micro Blogging Site Twitter) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने सारे वेरिफाइड अकाउंट्स से ब्लू टिक वापस ले लिये हैं. वह पैसे लेने के बाद ही यजर्स को ब्लू टिक दे रहे हैं. ऐसे में ट्विटर का ब्लू टिक की इन दिनों बहुत डिमांड है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्विटर पर ब्लू टिक (Twitter Blue Tick) के अलावा कुछ और रंगीन वेरिफिकेशन टिक्स (Verification Ticks) होते हैं? इनमें ग्रे टिक (Grey Tick) और गोल्ड टिक (Gold Tick) शामिल हैं. अलग-अलग रंगोंवाले ये टिक अलग-अलग अकाउंट्स के साथ लगते हैं. आइए जानते हैं कि किस तरह के अकाउंट के साथ ट्विटर कौन-सा टिक देता है-

What Is Twitter Blue Tick ? ट्विटर ब्लू टिक क्या है?

ट्विटर का ब्लू टिक इंडीविजुअल अकाउंट को मिलता है. जिस व्यक्ति को ब्लू टिक मिला है, उसका अकाउंट ऑथेंटिक और वेरीफाइड है. यह अलग बात है कि अब ट्विटर ने ब्लू टिक बेचना शुरू कर दिया है. यूजर्स को इसके लिए मासिक शुल्क देना होगा, जो 8 डॉलर से शुरू होता है.

Also Read: Twitter Blue: कौन पा सकता है ट्विटर का ‘नीलकमल’, कितना खर्चा लगेगा और फायदा क्या होगा?

What Is Twitter Grey Tick ? ट्विटर ग्रे टिक क्या है?

जिस तरह ब्लू टिक व्यक्तिगत अकाउंट्स के लिए होता है, उसी तरह ट्विटर पर सरकार और सरकारी मंत्रालयों, सरकारी एजेंसियों को ग्रे बैज दिया जाता है.

What Is Twitter Gold Tick ? ट्विटर गोल्ड टिक क्या है?

ट्विटर वेरिफाइड व्यावसायिक अकाउंट (Verified Business Accounts) पर ऑफिशियल लेबल की जगह गोल्ड चेकमार्क लगाता है. जितने भी वेरिफाइड बिजनेस अकाउंट हैं, ट्विटर ने उन्हें अलग पहचान देने के लिए गोल्ड टिक दिया है.

Also Read: Twitter पर आये नये अपडेट्स नोट कर लें आप, बड़े काम आयेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >