सेकंड हैंड Maruti Suzuki XL6 घर लाना चाहते हैं? खरीदने से पहले जान लें इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस

मारुति XL6, 6-सीटर सेगमेंट में एक प्रीमियम ऑप्शन है. साल, 2022 में इसे मिले नए इंजन, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और कई फीचर्स मिलते हैं. आपने भी इसे सेकंड हैंड के तौर पर खरीदने का प्लान बनाया है, तो उससे पहले इसके बारे में जान लें.

मारुति XL6 6-सीटर कारों में एक्स्ट्रा प्रीमियम ऑप्शन है, जो साल 2019 से लगातार बिक्री के मामले में धूम मचा रही है. साल, 2022 में XL6 को नया अपडेट मिला. आरामदायक, प्रैक्टिकल और चलाने में ईजी होने के कारण अपडेटेड मारुति सुजुकी एक्सएल6 एक यूज्ड कार के रूप में विचार करने जैसा ऑप्शन है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.57 लाख रुपये है. यदि आपने भी इसे खरीदने का प्लान बनाया है, तो उससे पहले इसके बारे में जान लें. आइए हम आपको इसके फीचर्स, कीमत, इंजन और परफॉर्मेंस के बारे में बताते हैं.

XL6 में कोई कॉस्मेटिक बदलाव नहीं 

कॉस्टेमिक रूप से देखें, तो मारुति एक्सएल6 में किसी प्रकार का कॉस्मेटिक बदलाव देखने को नहीं मिला है. साल, 2022 में इसमें क्रोम से सजी एक हल्की -फुल्की अपडेटेड ग्रिल, टेलगेट पर एक नई क्रोम पट्टी, नए 16 इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील्स और स्मोक्ड क्लियर लेंस इफेक्ट वाली टेललाइट्स को थोड़ा नया अवतार दिया गया था. साथ ही, इस कार में सिल्वर, ब्राउन और रेड जैसे नए डुअल टोन कलर ऑप्शन और कंट्रास्टिंग ब्लैक रूफ भी उपलब्ध कराए गए हैं.

Maruti Suzuki XL6: इंजन और माइलेज 

इस कार में सबसे बड़ा बदलाव इंजन में देखने को मिला है. XL6 को मारुति के नए 1.5 लीटर डुअल-जेट पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया, जिसमें प्रति सिलेंडर 2-इंजेक्ट थे. यह इंजन 103 हॉर्सपावर और 136.8nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें एक और नया 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है, जिसमें पैडल शिफ्टर्स लगा है. स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को पहले जैसा ही रखा गया. समें मारुति की माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी थी, जिसमें इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर और स्टार्ट-स्टॉप तकनीक शामिल हैं. अपडेटेड XL6 मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 20.97kmpl और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 20.27kmpl माइलेज दे सकती है.

ये भी पढ़ें: Maruti Ertiga, Dzire या Wagon R: किस CNG कार को खरीदना रहेगा बेहतर ऑप्शन? जानें सभी मॉडल्स की कीमत और फीचर्स

Maruti Suzuki XL6: वेरिएंट्स और फीचर्स 

XL6 में कुल तीन अलग-अलग वेरिएंट आते हैं, जिसमें जेटा, अल्फा और अल्फा प्लस शामिल हैं. इसके सबसे टॉप मॉडल यानि अल्फा प्लस में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की सुविधा, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर सीटिंग, एलईडी लाइट्स, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, क्रूज़ कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटर, ट्रैक्शन कंट्रोल और कई अन्य फीचर्स शामिल हैं. सभी वेरिएंट्स फीचर्स से लैस हैं. टचस्क्रीन और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स जेटा वेरिएंट्स से ही उपलब्ध हैं. ऐसे में अब बजट के हिसाब से ही वेरिएंट चुनें.

ये भी पढ़ें: Maruti K10 Alto खरीदने का बना रहे हैं प्लान? शोरूम जाने से पहले जानें 2 फायदे और 2 नुकसान

सेकंड हैंड Maruti Suzuki XL6 खरीदना क्यों रहेगा बेस्ट ऑप्शन?

मारुति का प्रोडक्ट होने के कारण, XL6 एक भरोसेमंद और टिकाऊ MPV है, जिसकी देखभाल करना भी आसान है. इसके स्पेयर्स पार्ट्स आसानी से मिल जाएंगे और किफायती भी है. साथ ही, ऑल इंडिया में मारुति का बड़ा सर्विस नेटवर्क आपको पूरी तरह से टेंशन फ्री रखता है. इसके अलावा एक्स्टेंडेड वारंटी पैकेज वाली गाड़ी लेना भी फायदे का सौदा रहेगा और XL6 की अच्छी रिसेल वैल्यू का मतलब है कि इसे बाद में बेचने पर ठीक-ठाक रकम मिल जाएगी.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >