Volkswagen ने भारत के लिए अपनी नई SUV Tayron R-Line को ऑफिशियली पेश कर दिया है. इसकी लॉन्चिंग इसी साल की पहली तिमाही में होने वाली है. भारत में यह Volkswagen की नई फ्लैगशिप SUV होगी, जिसे कंपनी Tiguan और अपनी बड़ी प्रीमियम SUVs के बीच की जगह भरने के लिए ला रही है.
खास बात ये है कि Tayron R-Line के साथ Volkswagen करीब 5 साल बाद फिर से तीन-रो SUV सेगमेंट में वापसी कर रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि Tiguan Allspace को कंपनी ने पहले बंद कर दिया था. यह नई SUV MQB EVO प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें 7-सीटर सेटअप मिलने वाला है. इसकी लोकल असेंबली भी शुरू हो चुकी है. आइए अब जरा करीब से जानते हैं कि ये नई SUV आखिर क्या-क्या खास लेकर आने वाली है.
Volkswagen Tayron R-Line की डिजाइन
सबसे पहले अगर इसके लुक की बात करें, तो Volkswagen Tayron R-Line पहली नजर में ही अपना दमदार अंदाज दिखा देती है. R-Line बैज के साथ इसमें वही अग्रेसिव और स्पोर्टी स्टाइल मिलता है. सामने की तरफ स्पोर्टी बंपर इसे सड़क पर एक स्ट्रॉन्ग और डॉमिनेटिंग प्रेजेंस देता है.
इस लुक को और ज्यादा पॉवरफुल बनाते हैं इसके 19-इंच के अलॉय व्हील्स. पीछे की तरफ भी कंपनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. कनेक्टेड टेललैंप्स और लाइट वाला Volkswagen लोगो मिलकर इसे प्रीमियम और मॉडर्न फील देते हैं.
कितना दमदार है इंजन?
Volkswagen Tayron R-Line में दमदार 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन आपको मिलता है. यह इंजन 204 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. पावर को चारों पहियों तक पहुंचाने के लिए इसमें AWD सिस्टम के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स दिया गया है. परफॉर्मेंस की बात करें तो Tayron R-Line सिर्फ 7.3 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है.
कैसे है केबिन?
Volkswagen Tayron R-Line में आपको सामने लगा 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और बड़ा 15-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम स्टैंडर्ड मिल जाता है. इसके साथ मिलने वाला थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और मजेदार बना देता है. डैशबोर्ड पर सिल्वर फिनिश, चमकता हुआ R लोगो और 30 रंगों तक की कस्टमाइजेबल एम्बिएंट लाइटिंग के साथ, केबिन पूरी तरह से प्रीमियम वाइब देता है.
कौन-कौन से मिलते हैं फीचर्स?
Volkswagen Tayron R-Line फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं है. इसमें 11-स्पीकर वाला Harman Kardon साउंड सिस्टम मिल जाता है. आगे की सीटें 12-वे पावर एडजस्टमेंट के साथ आती हैं, जिनमें मेमोरी फंक्शन, मसाज और वेंटिलेशन जैसी लग्जरी सुविधाएं भी दी गई हैं. इसके अलावा AR हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम फील देते हैं.
सेफ्टी और ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए इसमें लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स मौजूद हैं. इसके अलावा कई एयरबैग्स, स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, पार्किंग सेंसर्स और 360-डिग्री कैमरा भी मिलता है, जिससे ये SUV फीचर्स के मामले में पूरी तरह पैक्ड नजर आती है.
यह भी पढ़ें: Tata Sierra लेने का बना रहे हैं प्लान? बेस वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स जरूर जान लें
