10.99 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई Volkswagen Taigun Facelift, जानें डिटेल्स

Volkswagen ने अपनी पॉपुलर SUV Taigun का नया फेसलिफ्ट वर्जन मार्केट में उतार दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.99 लाख रखी गई है. नए मॉडल में कंपनी ने डिजाइन से लेकर फीचर्स और गियरबॉक्स तक कई अहम अपडेट किए हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Volkswagen India ने अपनी मिड-साइज SUV Taigun का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत ₹10,99,900 (एक्स-शोरूम) रखी है. इस अपडेटेड मॉडल में करीब 40 नए बदलाव किए गए हैं, जिससे इसका लुक और फीचर्स पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गए हैं. सबसे बड़ा अपडेट है 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ मिलने वाला नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स. इसके अलावा कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक खास 75% Assured Buyback प्रोग्राम भी दिया है.

डिजाइन और एक्सटेरियर  

अब इसमें नया फ्रंट ग्रिल दिया गया है जो एक इंटीग्रेटेड लाइट बार के साथ आता है. आगे और पीछे दोनों तरफ इल्लुमिनेटेड लोगो भी जोड़े गए हैं. यह इसे बिल्कुल ही मॉडर्न टच देता है. इसके अलावा इसमें नए डिजाइन की LED हेडलाइट्स, इंफिनिटी स्टाइल LED टेललाइट्स और सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स दिए गए हैं. कार के आने और जाने पर welcome और goodbye लाइट एनीमेशन भी मिलता है, जो इसे काफी फ्यूचरिस्टिक फील देता है. एक्सटीरियर में शार्प बॉडी लाइन्स और नए अलॉय व्हील्स भी शामिल हैं. सबसे खास बात यह है कि यह SUV अब 9 अलग-अलग कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है.

इंटीरियर और फीचर्स

अब इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10.25 इंच तक का फुल डिजिटल कॉकपिट और 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. यह वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक सीट एडजस्टमेंट, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं.

सेफ्टी फीचर्स

इसके पुराने वर्जन को 5-स्टार Global NCAP सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है. फेसलिफ्ट मॉडल में सेफ्टी को और भी बेहतर किया गया है. अब इसमें सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ABS के साथ EBD, मल्टी-कॉलिजन ब्रेकिंग सिस्टम और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. पार्किंग को आसान बनाने के लिए आगे और पीछे सेंसर भी दिए गए हैं. साथ ही इसकी MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर बनी मजबूत बॉडी इसे और ज्यादा सेफ बनाती है.

पावरट्रेन और परफॉरमेंस  

इसमें 1.0-लीटर TSI इंजन मिलता है, जो 115PS की पावर और 178Nm टॉर्क देता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ अब नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी लिया जा सकता है.

अगर आप ज्यादा पावरफुल ड्राइव चाहते हैं, तो 1.5-लीटर TSI इंजन का ऑप्शन है, जो 150PS की पावर और 250Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसे 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. खास बात यह है कि इसमें Active Cylinder Technology भी दी गई है. यह जरूरत पड़ने पर कुछ सिलेंडर बंद करके फ्यूल बचाने में मदद करती है.

Assured buyback प्रोग्राम 

Volkswagen ने नई Taigun के साथ एक खास ‘Assured Buyback Programme’ शुरू किया है. इस ऑफर के तहत अगर आप गाड़ी को 3 साल तक या 30,000 किलोमीटर तक चलाते हैं, तो कंपनी आपको इसकी एक्स-शोरूम कीमत का करीब 75% रेसिडुअल वैल्यू वापस देने का वादा करती है. ये स्कीम सिर्फ उन्हीं बुकिंग्स पर लागू है जो 31 मई तक की जाएंगी. साथ ही, इसमें एक्सचेंज और अपग्रेड के फायदे भी शामिल हैं, जिससे आगे चलकर कार बदलना और भी आसान हो जाता है.

कीमत

वेरिएंट्स एक्स-शोरूम कीमत
Comfortline 1.0L TSI MT₹10,99,900
Highline 1.0L TSI MT₹12,69,900
Highline 1.0L TSI AT₹13,79,900
Highline Plus 1.0L TSI MT₹14,29,900
Highline Plus 1.0L TSI AT₹15,44,900
Topline 1.0L TSI MT₹15,99,900
Topline 1.0L TSI AT₹17,17,500
GT Plus Chrome 1.5L TSI DSG₹18,99,900
GT Line 1.0L TSI MT₹14,59,900
GT Line 1.0L TSI AT₹15,74,900
GT Plus Sport 1.5L TSI DSG₹19,29,900

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल से ज्यादा इलेक्ट्रिक की डिमांड, टाटा की कार ने कर दिया कमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >