Viral Video: हैदराबाद में दिखी 21 फीट लंबी क्रिकेट बैट कार, स्पीड लिमिट सुनते ही खुली रह जाएंगी आंखें, देखें वीडियो

Viral Video: हैदराबाद का सुधा कार म्यूजियम अपनी अनोखी गाड़ियों के लिए जाना जाता है. यहां क्रिकेट के सामान को असली इंजन वाली कारों में बदला गया है, जो देखने वालों को हैरान कर देता है. वायरल हो रहे वीडियो में एक 21 फीट लंबे क्रिकेट बैट को इंजन वाली कार में बदला हुआ दिखाया गया है.

Viral Video: हैदराबाद के सुधा कार्स म्यूजियम की एक अनोखी खोज ने लोगों को हैरान कर दिया है. सामने आए एक वीडियो में 21 फीट लंबे क्रिकेट बैट को इंजन वाली कार में बदला हुआ दिखाया गया है. यह आइडिया सुनने में जितना अजीब लगता है, उतना ही सच भी है. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो के जरिए लोगों की नजर इस अनोखी गाड़ी पर पड़ी. बैट का बेहद बड़ा साइज तो अपने आप में चौंकाने वाला है, लेकिन जब म्यूजियम के एक सदस्य ने बताया कि यह असल में चलने वाली इंजन कार है, तो लोगों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई. आइए आपको भी दिखाते हैं ये वीडियो.

नहीं देखी होगी कभी चलने वाली बैट

फॉर्मूला-1 कारों को देखकर ही म्यूजियम ने इस विशाल बैट के अंदर छोटा-सा ड्राइविंग केबिन बनाया है, जिसमें गोल स्टेयरिंग व्हील लगाया गया है. इसके नीचे चार पहिए भी फिट किए गए हैं ताकि इसे चलाया जा सके. शख्स ने बताया कि 21 फीट लंबे इस बैट को 2007 में कैरेबियन में हुए ICC वर्ल्ड कप से पहले एक कार में बदला गया था, जिसमें आगे की तरफ काम करने वाला इंजन लगाया गया है. वीडियो में बैट पर उस टूर्नामेंट का लोगो भी साफ दिखाई देता है. इस कार में पेट्रोल टैंक, इंडिकेटर और आगे-पीछे की लाइट्स भी दी गई हैं. म्यूजियम स्टाफ के मुताबिक, यह कार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.

Viral Video: देखें वीडियो

म्यूजियम में क्रिकेट बॉल वाली कार भी मौजूद 

कन्याबोयिना सुधाकर के इस म्यूजियम में एक बेहद अनोखी कार भी रखी गई है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. यह कार क्रिकेट बॉल के शेप की है और इसके अंदर इंजन भी लगा हुआ है. दरअसल, साल 2003 में साउथ अफ्रीका में हुए ICC वर्ल्ड कप के उत्साह के दौरान इस गोल गाड़ी को तैयार किया गया था. इसे बिल्कुल क्रिकेट बॉल जैसा लुक देने के लिए मैरून रंग में रंगा गया और ऊपर धातु से सिलाई जैसी डिजाइन बनाई गई.

यह भी पढ़ें: Viral Video Fact Check: सड़क किनारे टूटी पड़ी दिखी नई Tata Sierra! क्या सच में हादसा हुआ? जानें पूरी सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >