Bihar Is Not For Beginners: कभी बाइक पर सीलिंग फैन देखा है? नहीं न! यहां देखिए Viral Video

Viral Video: देसी जुगाड़ का कमाल! वायरल वीडियो में मोटरसाइकिल पर पंखा फिट कर लोगों ने दिखाया टेक्नोलॉजिया का जलवा. जानिए क्या है इस वायरल इनोवेशन की सच्चाई

Motorcycle Fan Technologia Bihar Jugaad Viral Video: भारत में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है. यहां के लोग ऐसे-ऐसे आविष्कार कर डालते हैं, जो दुनिया के बड़े-बड़े तकनीकी विशेषज्ञों को भी चौंका दें. हाल ही में एक ऐसा ही वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें एक मोटरसाइकिल पर पंखा फिट किया गया है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लोग इसे देखकर जमकर मजे ले रहे हैं.

मोटरसाइकिल पर पंखा, देसी टेक्नोलॉजिया का कमाल

वीडियो में एक गांव की सड़क पर खड़ी एक साधारण मोटरसाइकिल दिखाई देती है, लेकिन उसमें लगा एक आयताकार फ्रेम और उस पर चलता हुआ पंखा इसे खास बनाता है. दावा किया जा रहा है कि यह पंखा बाइक से ही चल रहा है, लेकिन वीडियो को गौर से देखने पर पता चलता है कि एक तार पीछे की ओर जा रहा है, जिससे शक होता है कि यह बिजली से चल रहा है.

सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं

इस जुगाड़ को देखकर लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं. किसी ने लिखा, “बिहार बिगिनर्स के लिए नहीं है,” तो किसी ने इसे “टेक्नोलॉजिया” कहकर सराहा. वहीं एक यूजर ने लिखा, “अमेरिका क्या कहता था, तुम क्या कर रहे हो!” वीडियो में बैकग्राउंड में पवन सिंह का भोजपुरी गाना “लागे कि तोहरा बुखार बाटे भीतर…” बज रहा है, जिससे इसे और भी बिहारी टच मिल गया है.

हेलीकॉप्टर या ठंडी हवा की कोशिश?

वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @bihari_memerwa से शेयर किया गया है और इसे एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस जुगाड़ का उद्देश्य क्या है – क्या यह कोई देसी हेलीकॉप्टर बनाने की कोशिश है या फिर गर्मी में बाइक की सवारी को ठंडी हवा देने का तरीका?

Viral Video: बाइक चोरी होने से बचाने के लिए बंदे ने लगाया ऐसा जुगाड़, कि चोर भी जोड़ लेंगे हाथ

Viral Video: नहीं देखा होगा कार का ऐसा मॉडिफिकेशन, देख लिया तो पकड़ लेंगे माथा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >