VinFast की नयी इलेक्ट्रिक MPV 7 आज होगी लॉन्च, स्मार्ट फीचर्स के साथ मिलेगी 500KM रेंज

VinFast VF MPV 7 आज भारत में लॉन्च के लिए तैयार है. यह 500km से ज्यादा रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगी. इस इलेक्ट्रिक MPV को खास फैमिली यूज के लिए डिजाइन की गई है. इसमें बड़ी बैटरी, मॉडर्न डिजाइन और एडवांस फीचर्स मिलेंगे.

वियतनाम की ऑटोमोबाइल कंपनी VinFast भारत में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने जा रही है. कंपनी आज भारत में अपनी नई VinFast VF MPV 7 लॉन्च करने वाली है. लॉन्च के बाद यह मॉडल VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs के साथ लाइनअप में शामिल होगा और Kia Carens Clavis EV व BYD eMax 7 जैसी गाड़ियों को टक्कर देगा. इस गाड़ी की प्री-बुकिंग 2 अप्रैल से ₹21,000 की टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी है. लॉन्च से पहले यहां जानिए इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स तक सबकुछ.

डायमेंशन और डिजाइन

VinFast VF MPV 7 साइज और सीटिंग के मामले में कंपनी की Limo Green के बराबर है. इसकी लंबाई 4740mm, चौड़ाई 1872mm और ऊंचाई 1734mm है. हालांकि, यह मॉडल खासतौर पर पर्सनल यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें फ्रंट और रियर में इंटीग्रेटेड लाइटिंग, कीलेस एंट्री और 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक मॉडर्न और स्टाइलिश अपील देते हैं.

इंटीरियर और फीचर्स

इसके इंटीरियर में यूजर्स को 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, USB-A और USB-C चार्जिंग पोर्ट्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और एडजस्टेबल स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा इसमें TPMS, ऑल-डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विद ऑटो होल्ड और स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

VinFast VF MPV 7 में 60.1kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने का दावा करती है. इसमें फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो करीब 150hp की पावर और 280Nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है. यह MPV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 10 सेकंड से कम समय में पकड़ सकती है. साथ ही इसमें तीन ड्राइविंग मोड्स और लो, मीडियम व हाई लेवल के साथ रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग का ऑप्शन भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: Mahindra ने बढ़ाई Thar की कीमत, जानिए कौन सा वेरिएंट कितना हुआ महंगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >