Koo App पर आये ये शानदार फीचर्स, Twitter से नाखुश यूजर्स को लुभाएगा यह

कू ऐप ने हाल ही में 5 करोड़ ऐप डाउनलोड का आंकड़ा हासिल किया है. इस मुकाम पर पहुंचने के बाद अब यह ट्विटर के बाद दूसरा सबसे बड़ा माइक्रो-ब्लॉग प्लैटफॉर्म बन गया है. आइए जानते हैं कू ऐप में जुड़े नये फीचर्स के बारे में-

Koo App New Features: भारत के बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म कू ऐप (Koo App) ने अपने यूजर्स के लिए चार नये फीचर्स लॉन्च किये हैं. अब यूजर्स को 10 प्रोफाइल फोटो अपलोड करने, ड्राफ्ट को सेव करने, कू पोस्ट को सेव करने और कू पोस्ट को शेड्यूल करने जैसे नये फीचर्स ऐप में मिलेंगे. बता दें कि कू ऐप ने हाल ही में 5 करोड़ ऐप डाउनलोड का आंकड़ा हासिल किया है. इस मुकाम पर पहुंचने के बाद अब यह ट्विटर के बाद दूसरा सबसे बड़ा माइक्रो-ब्लॉग प्लैटफॉर्म बन गया है. आइए जानते हैं कू ऐप में जुड़े नये फीचर्स के बारे में-

Koo App New Features

10 प्रोफाइल पिक्चर्स : कू ऐप पर यूजर्स अब 10 प्रोफाइल पिक्चर अपलोड कर सकेंगे. ड्रैग एंड ड्रॉप फीचर के साथ इन तस्वीरें के क्रम को बदलना भी बहुत आसान है.

Also Read: Koo App: क्या भारत में ट्विटर को पछाड़ पाएगा स्वदेशी ऐप? CEO ने कही यह बात

ड्राफ्ट सेव करने की सुविधा : कू पर ड्राफ्ट फीचर भी ऐड हो गया है. इस फंक्शन का इस्तेमाल यूजर्स को पोस्ट करने से पहले एडिट करते रहने की आजादी देता है.

कू पोस्ट शेड्यूल की सुविधा : क्रिएटर्स अब अपने कू पोस्ट को आगे की तारीख और पसंदीदा समय पर शेड्यूल कर सकेंगे. शेड्यूल किया गया कू पोस्ट एडिट या री-शेड्यूल भी कर सकेंगे.

कू सेव करने का ऑप्शन : अब कमेंट, लाइक, शेयर या री-कू जैसे रिएक्शंस के बजाय अब कू पोस्ट सेव भी किया जा सकेगा. सेव किये गए कू केवल यूजर्स को ही दिखेंगे और उनके प्रोफाइल पेज पर ही उपलब्ध होंगे. यह फीचर उन यूजर्स के लिए बढ़िया है, जो कू ऐप पर प्रतिक्रिया किये बिना पसंदीदा कू को फिर से देखना चाहते हैं. यह फीचर किसी अन्य माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर नहीं है.

Also Read: Twitter ने जिस चीज के लिए आनाकानी की, Koo ने बिना कहे पूरा कर दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >