Twitter Layoffs: कर्मचारियों को ट्विटर का फरमान- ऑफिस आ रहे हैं तो घर लौट जाएं; एलन मस्क ने शुरू की छंटनी

Twitter Employees Layoffs: ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि माइक्रो-ब्लॉगिंग कंपनी में बड़ी छंटनी हो सकती है. अब ये बातें सही साबित हो रही हैं. कंपनी ने अपने स्टाफ को ईमेल भेजकर यह बताया है कि उनकी नौकरी रहेगी या जाएगी.

Twitter Employees Layoffs: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर की कमान अपने हाथों में ले ली है. इससे पहले से ही ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि माइक्रो-ब्लॉगिंग कंपनी में बड़ी छंटनी हो सकती है. अब ये बातें सही साबित हो रही हैं.शुक्रवार को कई स्टाफ को ऑफिस आने से मना किया गया है. कंपनी ने अपने मेल के जरिये कर्मचारियों से कहा है- अगर आप ऑफिस के रास्ते में हैं या ऑफिस में हैं तो घर लौट जाएं. इससे पहले, कंपनी ने अपने स्टाफ को ईमेल भेजकर यह बताया कि उनकी नौकरी रहेगी या जाएगी, इस बात की जानकारी उन्हें मेल के जरिये दी जाएगी.

पहले गयी टॉप एग्जीक्यूटिव्स की नौकरी

आपको बता दें कि 27 अक्टूबर 2022 को ट्विटर को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर की डील पूरी करते ही एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी की कमान अपने हाथों में ले ली थी. इसके बाद, सबसे पहले कंपनी के टॉप एग्जीक्यूटिव्स की छुट्टी की गई. इसमें कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल सीएफओ रहे नेड सेगल और कंपनी की लीगल पॉलिसी, ट्रस्ट और सेफ्टी विभाग की हेड विजया गड्डे के नाम शामिल हैं. अब एलन मस्क कॉस्ट कटिंग के नाम पर कंपनी में बड़े स्तर पर छंटनी कर रहे हैं.

Also Read: Twitter Blue Tick के चार्ज पर मीम शेयर कर बुरे फंसे Elon Musk, ट्रोलर्स ने लगा दी क्लास
ट्विटर में 50% लोगों की छंटनी कर सकते हैं मस्क

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर ने अपने कर्मचारियों को शनिवार को ऑफिस आने से मना किया है. इसके साथ ही कंपनी ने उन्हें यह बताया है कि उन्हें नौकरी पर रखा जाएगा या नहीं, इसकी जानकारी केवल ईमेल के जरिये दी जाएगी. जॉब रहने या जाने की सूचना स्टाफ को उनके पर्सनल ईमेल आईडी के जरिये भेजी जाएगी. बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि एलन मस्क ट्विटर में करीब 50% लोगों की छंटनी कर सकते हैं. इस कदम के पीछे कंपनी को घाटे से मुनाफे में लाने का तर्क दिया जा रहा था. अब जबकि कंपनी अपने स्टाफ को उनके जॉब स्टेटस को लेकर ईमेल भेज रही है, ऐसे में इन खबरों पर मुहर लग गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >