यदि आपका रोजाना ऑफिस आना-जाना होता है और उसके लिए एक बढ़िया दमदार स्टाइलिश बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो टीवीएस रॉनिन या बजाज प्लसर एन160 में से कोई एक आपके लिए बेस्ट हो सकती है. दोनों बाइकों की खासियत दमदार परफॉर्मेंस, स्टाइलिश लुक, धांसू फीचर्स और शानदार राइडिंग है. इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में रॉनिन और प्लसर का जबरदस्त क्रेज है. ऐसे में आपके दिमाग में यह कंफ्यूजन हो सकता है कि कौन-सी बाइक बेहतर विकल्प रहेगा. आइए इस आर्टिकल में हम आपको दोनों की तुलना करके क्लियर कर देते हैं, जिसके बाद किसी एक को खरीदने में थोड़ी सहूलियत मिल सकती है.
TVS Ronin vs Bajaj Pulsar N160: इंजन और परफॉर्मेंस
टीवीएस रॉनिन में 225.9 सिसी सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, 4 वाल्व, SOHC इंजन मिलता है. यह इंजन 7750 RPM पर 20.4 PS (15.01kW) मैक्स पावर और 3750 RPM पर 19.93 NM टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें ऑइल्ड कूल्ड इंजन मिलता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जो लंबी दूरी करने वालों के लिए एक बेहतर विकल्प बन जाता है. इसका ग्राउंड क्लियरेंस 181mm है और 160 किलोग्राम कर्बवेट है. इसमें असिस्ट एंड स्लिपर क्लच मिलेगा, जो आपके लिए बेस्ट हो सकता है.
वहीं, बजाज प्लसर एन160 में 164.8सिसी का सिंगल सिलेंडर, ऑइल कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 8750 RPM पर 16 PS पावर और 6750 RPM पर 14.65 NM टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा यह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आता है. इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165mm है, जबकि 154 kg कर्बवेट है. यह शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों वाली सड़कों पर बढ़िया परफॉर्मेंस कर सकती है.
TVS Ronin vs Bajaj Pulsar N160: फीचर्स
फीचर्स की बात करें, तो टीवीएस रॉनिन में T शेप सिग्नेचर LED, AHO हेडलैंप, एलईडी ब्रेक/टेललाइट, एलईडी टर्न सिग्नल लैंप, डिजिटल फ्यूल गेज, फुली डिजिटल कनेक्टेड स्पीडोमीटर, डबल क्रेडल स्प्लीट सिंक्रो स्टिफ फ्रेम, 7-स्टेप एडजस्टेबल प्री-लोड मोनोशॉक सस्पेंशन, रियर एंड फ्रंट ट्यूबलेस टायर्स, 9-स्पोक अलॉय व्हील्स, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, ड्यूअल चैनल ABS, रेन एंड अर्बन मोड और एडजस्टेबल लेवर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा फ्रंट में 14mm USD सस्पेंशन मिलता है.
वहीं, बजाज प्लसर एन160 में bi-फंक्शनल एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, ड्यूअल चैनल ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), राइडिंग मोड, ब्लूटूथ कनेक्टेड डिजिटल कंसोल (टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट), फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलसीडी स्क्रीन, कॉल/एमएमएस अलर्ट, साइड-स्टैंड-इंजन कट ऑफ और गियर चेंज इन्डिकेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं.
TVS Ronin vs Bajaj Pulsar N160: कीमत
दोनों बाइकों की कीमत पर नजर डालें, तो टीवीएस रॉनिन की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली) 1,29,290 रुपये है. इसके अलावा टॉप वेरिएंट लेने का विचार है तो उसकी स्टार्टिंग प्राइस 1,61,640 रुपये पड़ेंगे. इसके कुल 7 अलग-अलग वेरिएंट आते हैं, जिसकी कीमत भी अलग-अलग ही है.
वहीं, बजाज प्लसर एन160 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,16,142 रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट के लिए आपको 1,22,803 रुपये देने होंगे. हालांकि, कीमतों के हिसाब से इनके फीचर्स अलग-अलग हो सकते हैं. आप अपने बजट के हिसाब से इसका चयन कर सकते हैं.
TVS Ronin vs Bajaj Pulsar N160: कौन-सी खरीदें?
यदि आप ज्यादा स्टाइलिश के साथ अधिक पावरफुल इंजन वाली बाइक लेना चाहते हैं, तो उसके लिए टीवीएस रॉनिन बढ़िया विकल्प हो सकता है. वहीं, आपका बजट थोड़ा कम है और रेगुलर इस्तेमाल वाली धांसू बाइक खोज रहे हैं, तो फीचर्स के हिसाब से बजाज प्लसर बेस्ट चॉइस बन सकती है.
ये भी पढ़ें: Bajaj Platina vs Hero Splendor: डेली आने-जाने के लिए कौन-सी बाइक बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
