TVS Ronin खरीदना अब पड़ेगा महंगा, ₹1,800 तक महंगी हुई बाइक, देखें नई प्राइस लिस्ट

TVS Ronin खरीदने वालों के लिए बजट थोड़ा बढ़ गया है. कंपनी ने बाइक के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में इजाफा किया है. हालांकि, इस अपडेट के साथ बाइक के इंजन, फीचर्स और डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया.

TVS Motor Company ने भारत में अपनी Ronin बाइक की कीमत बढ़ा दी है. कंपनी ने इसके सभी छह वेरिएंट्स के दाम बढ़ाए हैं, जिनमें ₹1,000 से लेकर ₹1,800 तक की बढ़ोतरी हुई है. नई कीमत के बाद TVS Ronin की शुरुआती कीमत अब ₹1.30 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो गई है.

हालांकि, कीमत बढ़ाने के अलावा बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. Ronin पहले की तरह उसी इंजन, फीचर्स और डिजाइन के साथ आती है. यानी आपको  बाइक में कुछ नया नहीं मिलेगा, लेकिन इसके लिए अब थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी होगी. आइए अब बिना देर किए इसकी नई कीमतों पर एक नजर डालते हैं.

TVS Ronin की नई कीमतें

सबसे ज्यादा इजाफा Agonda Edition की कीमत में हुआ है. इसकी कीमत ₹1,31,990 से बढ़कर ₹1,33,790 हो गई है. यानी अब यह ₹1,800 महंगी मिल रही है. वहीं, बेस Lightning Black वेरिएंट की कीमत में ₹1,600 का इजाफा हुआ है. अब इसकी कीमत ₹1,30,290 हो गई है. Magma Red वर्जन भी ₹1,500 महंगा हुआ है और इसकी नई कीमत ₹1,31,990 है.

इसके अलावा, दोनों Mid वेरिएंट्स की कीमत में ₹1,000 की बढ़ोतरी हुई है. Glacier Silver की कीमत अब ₹1,50,040 और Charcoal Ember की ₹1,51,340 हो गई है. TVS Ronin के टॉप वेरिएंट पर भी ₹1,000 की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹1,62,640 हो गई है.

टीवीएस रोनिन वेरिएंटनई कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)पुरानी कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)कीमत में अंतर
अगोंडा एडिशन₹1,33,790₹1,31,990+₹1,800
बेस - लाइटनिंग ब्लैक₹1,30,290₹1,28,690+₹1,600
बेस - मैग्मा रेड₹1,31,990₹1,30,490+₹1,500
मिड - ग्लेशियर सिल्वर₹1,50,040₹1,49,040+₹1,000
मिड - चारकोल एंबर₹1,51,340₹1,50,340+₹1,000
टॉप₹1,62,640₹1,61,640+₹1,000

इंजन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं

कीमत में बदलाव के बावजूद TVS Ronin में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. बाइक में पहले की तरह 225cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.43 PS की पावर और 19.93 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

राइडिंग के मामले में भी TVS Ronin का वही कम्फर्टेबल सेटअप बरकरार है. इसकी पावर डिलीवरी स्मूद रहती है, जिससे रोजमर्रा की राइडिंग काफी आसान फील होती है. वहीं, लेटेस्ट प्राइस रिवीजन के बाद बाइक के फीचर्स में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: Simple Wave नाम से आएगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ather Rizta और iQube से होगी टक्कर, जानें लॉन्च डेट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >