TVS Ronin Agonda Edition: Goa की लहरों से निकली नयी बाइक, जानें खूबियां

TVS Ronin Agonda Edition: टीवीएस ने MotoSoul 5.0 में Ronin Agonda Edition पेश किया. Goa से प्रेरित डिजाइन, दमदार इंजन और टेक फीचर्स ₹1.31 लाख में

TVS Ronin Agonda Edition: टीवीएस मोटर ने अपने लोकप्रिय मॉडर्न-रेट्रो बाइक Ronin का पहला स्पेशल एडिशन Agonda पेश किया है. MotoSoul 5.0 फेस्टिवल में लॉन्च हुई यह लिमिटेड एडिशन बाइक ₹1.31 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारी गई है. आइए जानते हैं इसके बारे में तफ्सील से

Goa के Agonda Beach से प्रेरित डिजाइन

इस एडिशन का नाम और लुक गोवा के शांत और सुकून भरे Agonda Beach से लिया गया है. सफेद बेस पर पांच धारियों वाली रेट्रो ग्राफिक्स बाइक को हल्का और स्टाइलिश अंदाज देती हैं. यह डिजाइन खासकर उन राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो हफ्तेभर शहर में सफर करते हैं और वीकेंड पर कैफे या कोस्टल राइड का मजा लेना चाहते हैं.

TVS Ronin Agonda Edition: वही दमदार इंजन, नया अंदाज

बाहरी बदलावों के अलावा बाइक का मैकेनिकल सेटअप स्टैंडर्ड Ronin जैसा ही है. इसमें 225.9cc का सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.1hp पावर और 19.93Nm टॉर्क पैदा करता है. 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह बाइक स्मूद राइडिंग का भरोसा देती है.

टेक्नोलॉजी और फीचर्स

Ronin Agonda में असिमेट्रिक स्पीडोमीटर, एडजस्टेबल लीवर, स्लिपर क्लच और Smart Xonnect सिस्टम के जरिये ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है.कॉल/एसएमएस अलर्ट और नोटिफिकेशन सपोर्ट इसे टेक-फ्रेंडली बनाते हैं.

Apache RTX 300 Anniversary Edition भी पेश

Ronin Agonda के साथ ही कंपनी ने Apache RTX 300 20th Anniversary Edition भी दिखाया. यह खास ब्लैक और शैम्पेन गोल्ड लिवरी में आएगा, जिसमें 20 साल का क्रेस्ट और लिमिटेड एडिशन बैजिंगहोगी. इसकी कीमत का ऐलान होना अभी बाकी है.

Honda की इस पॉपुलर बाइक को मिला नया अपग्रेड, कंपनी ने जोड़ें 4 नये शानदार कलर ऑप्शंस

Royal Enfield Hunter 350 Vs TVS Ronin: कौन है मिड-वेट सेगमेंट का असली बादशाह?

रॉयल एनफील्ड Bullet 350 Vs Classic 350: 2025 में कौन-सी रेट्रो बाइक है आपके लिए बेहतर?

Honda SP 125 vs Hero Glamour: 125cc सेगमेंट की असली भिड़ंत में कौन पड़ा भारी?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >