टीवीएस मोटर्स ने मार्वल थीम पर बेस्ड रेडर 125 सुपर स्क्वाड एडिशन लाइनअप में डॉक्टर डूम से इंस्पायर्ड एक नया वेरिएंट ऐड किया है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 95,320 रुपये है. यह स्पेशल एडिशन आने वाले कुछ हफ्तों में देश के रेजिस्टर्ड टीवीएस डीलरों पर उपलब्ध होगा. ऐसे में इस बाइक को खरीदने वालों की लाइन लगने की उम्मीद है, क्योंकि एक अलग लुक में रेडर ने एंट्री मारी है. 125 सीसी सेगमेंट में बजाज प्लसर इस बाइक को टक्कर देने वाली है, जो पहले से ही मार्केट में धमाल मचा रही है. यदि आप भी दोनों में किसे खरीदें वाले सवाल पर अटके हैं, तो इस खबर में हम आपको रेडर और प्लसर के बीच तुलना करेंगे और जानेंगे कौन-सी मोटरसाइकिल वैल्यू फॉर मनी हो सकती है.
TVS Raider Doctor Doom vs Bajaj Pulsar 125: इंजन
नई टीवीएस रेडर 125 डॉक्टर डूम एडिशन में 124.8 सीसी, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, थ्री-वाल्व इंजन मिलता है. यह इंजन 11.4 hp की ताकत और 11.7 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा है. इसके अलावा यह मोटरसाइकिल शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की सड़कों पर दमदार परफॉर्मेंस करने की क्षमता रखती है.
वहीं, बजाज प्लसर 125 की इंडियन ग्राहकों के बीच अपनी एक अलग ही पहचान है, जो गांवों से लेकर शहरों तक की सड़कों पर धूम मचा रही है. इस बाइक में कंपनी की ओर से 124.4cc, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व, सिंगल सिलेंडर, ट्विन-स्पार्क, DTS-i इंजन मिलता है. यह इंजन 8500 rpm पर 11.8 ps की ताकत और 6500 rpm पर 10.8 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
TVS Raider Doctor Doom vs Bajaj Pulsar 125: फीचर्स
फीचर्स की बात करें, तो इसे अलग लुक देने के लिए फ्यूल टैंक और साइड पैनलों पर डॉक्टर डूम के ग्राफिक्स लगाए गए हैं, जो आयरन मैन, ब्लैक पैंथर, डेडपूल और वूल्वरिन पर बेस्ड मौजूद सुपर स्क्वाड थीम से जुडते हैं. इस बाइक में पहले की तरह iGO असिस्ट तकनीक मौजूद है, जो स्मूद स्टार्ट और कम गति पर बेहतर राइड में हेल्प करती है. इसमें कनेक्टेड रिवर्स एलईडी क्लस्टर भी है, जो कॉल एंड एमएसएस अलर्ट, नेविगेशन संबंधित फीचर्स और राइड डेटा सहित 85 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स को सपोर्ट करता है.
बजाज प्लसर में LED हेडलैंप, एलईडी इंडिकेटर, मस्कुलर टैंक एक्सटेंशन, कलर-कोडेड रिम, स्प्लीट सीट, डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ ऑप्शन (सेलेक्टेड वेरिएंट्स), 5-स्टेप एडजस्टेबल रियर गैस शॉक एब्जॉर्बर, एंटी स्किड टेक, फ्रंट डिस्क ब्रेक, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम, ट्यूबलेस टायर्स, वाइड व्हीलबेस, इंजन कील स्विच और एलईडी टेललैंप जैसे फीचर्स मिलते हैं.
TVS Raider Doctor Doom vs Bajaj Pulsar 125: किसे खरीदें?
यदि आप एक नया मॉडर्न लुक के साथ कुछ अलग दिखना चाहते हैं, तो टीवीएस रेडर 125 डॉक्टर डूम एडिशन को अपना साथी बना सकते हैं. वहीं, पावर, वजन और बजाज वाली मस्कुलर लुक से इंस्पायर्ड हैं, तो प्लसर 125 आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. बजाज प्लसर 125 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 92,341 रुपये है.
