TVS Radeon खरीदने लिए अब देना पड़ेगा ज्यादा पैसा, कंपनी ने कीमत में किया इजाफा, जानें नयी रेट लिस्ट

अगर आप TVS Radeon खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक छोटा सा अपडेट है. कंपनी ने इस पॉपुलर 110cc बाइक की कीमत में हल्की बढ़ोतरी कर दी है. अब सवाल ये है कि किस वेरिएंट पर कितना असर पड़ा है और नई कीमत क्या हो गई है. आइए जानते हैं.

अगर आप TVS Radeon खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको अपनी जेब से थोड़ा ज्यादा पैसा देना पड़ेगा. हुआ यूं है कि TVS Motor Company ने अपनी पॉपुलर 110cc कम्यूटर बाइक Radeon की कीमत थोड़ी बढ़ा दी है. दरअसल, इनपुट कॉस्ट बढ़ने, कच्चे माल के महंगे होने, महंगाई और फॉरेक्स रेट में उतार-चढ़ाव जैसी वजहों से कई टू-व्हीलर और कार कंपनियां कीमत बढ़ा रही हैं. इसी सिलसिले में TVS ने भी ये कदम उठाया है. आइए अब आपको बताते हैं आखिर कंपनी ने इस बाइक की कीमत में कितना इजाफा किया है,

TVS Radeon की कीमत में बदलाव

आपको बता दें कि Radeon की कीमत में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है. कंपनी ने बाइक की कीमत सिर्फ ₹300 बढ़ाई है. अब TVS Radeon की एक्स-शोरूम कीमत वेरिएंट के हिसाब से करीब ₹55,400 से ₹78,200 तक पहुंच गई है. इससे पहले यही बाइक ₹55,100 से ₹77,900 के बीच मिल रही थी. यानी कीमत बढ़ी जरूर है, लेकिन जेब पर ज्यादा भारी असर नहीं पड़ेगा.

वैरिएंटपुरानी कीमतनयी कीमतअंतर
All Black EditionRs. 55,100Rs. 55,400Rs. 300
Base EditionRs. 61,600Rs. 61,900Rs. 300
Digi DrumRs. 74,200Rs. 74,500Rs. 300
Digi DiscRs. 77,900Rs. 78,200Rs. 300

अब आपको TVS Radeon का बेस वेरिएंट ₹55,400 (एक्स-शोरूम) में मिलेगा, जो पहले ₹55,100 था. वहीं टॉप मॉडल Digi-Disc वेरिएंट की कीमत बढ़कर ₹78,200 (एक्स-शोरूम) हो गई है. पहले इसकी कीमत ₹77,900 थी. कंपनी ने सभी वेरिएंट्स की कीमत में सिर्फ ₹300 बढ़ाए हैं. TVS को उम्मीद है कि इतना छोटा सा प्राइस हाइक ग्राहकों के फैसले पर ज्यादा असर नहीं डालेगा और बाइक की सेल्स पर भी इसका खास फर्क नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: Guerrilla 450 से गायब हुआ Yellow Ribbon कलर ऑप्शन, Royal Enfield ने चुपचाप बदला कलर लाइनअप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >