भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में स्कूटरों का क्रेज काफी बढ़ गया है. कई कंपनियों के स्कूटर्स अब बाइकों को टक्कर दे रहे हैं. ऐसे में यदि आप भी हाल ही में 125 सीसी स्कूटर लेने का प्लान कर रहे हैं और दिमाग में TVS N Torque और Suzuki Access का नाम है, तो यह खबर आपके लिए ही है. दोनों स्कूटरों की डिमांड ग्राहकों के बीच काफी ज्यादा है. इसके पीछे की वजह इनका दमदार परफॉर्मेंस और शानदार फीचर्स हैं. यहां हम आपको एनटॉर्क और एक्सेस के बीच तुलना करेंगे और जानेंगे कि दोनों में कौन-सा आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है.
TVS N Torque Vs Suzuki Access: इंजन और परफॉर्मेंस
टीवीएस एनटॉर्क में कंपनी की ओर से एनटॉर्क में 124.8 सीसी का एयर-कूल्ड, 3-वाल्व, सिंगल सिलेंडर इंजन ऑफर किया जाता है. यह इंजन 7000 rpm पर 9.38 ps पावर और 5500 rpm पर 10.6 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. यदि आप इसका दूसरा वेरिएंट रेस-एक्स पी खरीदतें हैं, तो उसमें सेम इंजन मिलेगा, लेकिन यह 10.2 ps की ताकत और 11.5 nm टॉर्क उत्पन्न करेगा.
वहीं, सुजुकी एक्सेस में 124 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड SOHC इंजन मिलता है. यह इंजन 6500 rpm पर 8.42 ps की ताकत और 5000 rpm पर 10.2 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ऑटो सेंट्रीफ्यूगल क्लच सिस्टम लगा है.
TVS N Torque Vs Suzuki Access: मॉडर्न फीचर्स
मॉडर्न फीचर्स के रूप में टीवीएस एनटॉर्क 125 में आपको स्मार्टएक्स कनेक्ट कंसोल मिलता है, जिसमें ब्लूटूथ इनेबल्ड डिस्प्ले 60 हजार से ज्यादा फीचर्स के साथ, इनकमिंग कॉल/एसएमएस अलर्ट और वॉइस असिस्ट शामिल हैं. इसके अलावा नेविगेशन असिस्ट के लिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और लास्ट पार्क लोकेशन ट्रॅकिंग लगाया गया है. TFT/डिजिटल कंसोल भी कंपनी ऑफर करती है, जिसमें हाई-टेक गेमिंग कंसोल, टॉप-स्पीड रिकॉर्डर और ट्रिप मीटर मिलेंगे. तीन राइडिंग स्पोर्ट्स, स्ट्रीट और रेस मिलते हैं.
सुजुकी एक्सेस 125 में भी कई मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. इसमें आपको सुजुकी राइड कनेक्ट ऐप लगाए गए हैं, जिसे स्मार्टफोन या ब्लूटूथ के साथ कनेक्ट किया जा सकता है. टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, 4.2 इंच एलसीडी, प्रीमियम कलर TFT स्क्रीन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, 24.4 लीटर बूटस्पेस और एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.
TVS N Torque Vs Suzuki Access: सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए टीवीएस एनटॉर्क में सिंगल चैनल ABS, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), फ्रंट डिस्क ब्रेक, साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ, ब्राइट एलईडी हेडलैंप, पोजीशन लाइट्स, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और विजुअल अलर्ट फीचर्स मिलेंगे.
वहीं, एक्सेस 125 में कंपनी सिंगल चैनल ABS, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), फ्रंट डिस्क ब्रेक, एलईडी हेडलैंप, पोजीशन लाइट्स और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स ऑफर करती है.
TVS N Torque Vs Suzuki Access: कीमत
टीवीएस एनटॉर्क 125 पांच वेरिएंट में आता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 91,850 रुपये (डिस्क) है. वहीं, टॉप वेरिएंट (XT) का प्राइस 1,06,300 रुपये है.
सुजुकी एक्सेस 125 की स्टार्टिंग एक्स शोरूम कीमत 77,000 से लेकर 93,877 रुपये तक है.
ये भी पढ़ें: Ather से Bajaj Chetak तक, ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर लंबी बैटरी लाइफ के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन
