देश में TVS मोटर कंपनी के कस्टमर्स काफी ज्यादा हैं. इसी बीच बाइक निर्माता कंपनी ने नया मुकाम हासिल कर लिया है. टीवीएस ने अपने सबसे प्रीमियम ब्रैंड TVS Apache को 70 लाख लोगों के हाथों में दे दिया है. 7 मिलियन ग्लोबल कस्टमर्स को इस बाइक ने अपना दीवाना बनाकर यह साबित कर दिया है कि वह प्रीमियम स्पोर्ट्स सेगमेंट में विश्व स्तर पर इंडिया का नाम बढ़ा रही है. साल 2025 में शुरुआत के बाद अपाचे ने ट्रैक-टू-रोड फिलोसपी के जरिए रेसिंग की दुनिया के टेक्निक को कॉमन राइडर्स के लिए सुगम बनाया है.
नए इंट्रोड्यूस फीचर्स ने मचाया धमाल
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इतने सालों में TVS Apache ने लगातार सेगमेंट फर्स्ट इनोवेशन लाए हैं. इन लिस्ट में रोटो पेटल डिस्क ब्रेक, डूअल चैनल ABS, मल्टीपल राइड्स मोड, टीवीएस स्मार्टकनेक्ट, फ्यूल इंजेक्शन, बिल्ट टू ऑर्डर और ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के जरिए फैक्टरी कस्टमाइजेशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इतना ही नहीं, इसके अलावा इसमें डायनेमिक स्टेबिलिटी सिस्टम और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिलती हैं. इन्हीं फीचर्स ने इस बाइक को विश्व के सबसे तेजी से परफ़ॉर्मेंस मोटरसाइकिल ब्रांडों में से एक बना दिया है.
'तू रेस लगा' कैंपेन से बढ़ेगी और डिमांड
रिकॉर्डतोड़ सेलिंग के बाद TVS Apache के लिए कंपनी की नई कैंपेन 'तू रेस लगा' फिल्म लॉन्च हुई है. विश्वभर में 70 लाख बिक्री के मौके पर इस कैंपेन को TVS ने नेशनल अवॉर्ड विनिंग मूवी मेकर राम माधवानी द्वारा निर्देशित किया है. इसपर प्रीमियम बाइक के बिजनेस हेड विमल सुमबली ने कहा कि यह कैंपेन उन्हीं राइडर्स के लिए है जो अपनी टारगेट को आगे रखता है और रेसिंग इमोशन को रोजाना लाइफ का हिस्सा बनाते हैं. ये भी पढ़ें: Komaki के 2 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 4 घंटे में चार्ज होकर देंगे 150km की रेंज
TVS Apache क्यों लोगों की पहली पसंद?
40 वर्षों से ज्यादा के रेसिंग विरासत के साथ TVS Apache ब्रांड ने ऑलवेज रेसिंग DNA और टेक्नोलॉजी के साथ ही सटीक इंजीनियरिंग का एक जबरदस्त मिक्सचर पेश किया है. यही मिश्रण राइडर्स को बेस्ट राइडिंग का अनुभव देता है. बाइक्स के अलावा अपाचे ने इंडिया में सबसे एक्साइटेड राइडिंग कम्युनिटी में से एक का निर्माण किया गया है. यह बाइक कम्यूटेड राइड और ट्रैक एक्सपिरियंस के जरिए कस्टमर्स के साथ एक ऐसा रिलेशन बनाता है, जो सिर्फ बाइक परचेज करने तक ही सीमित नहीं रहता.
TVS Apache अलग-अलग सेगमेंट में उपलब्ध
वर्तमान में TVS Apache रेंज स्ट्रीट/नेकेड, सुपेरस्पोर्ट और एडवेंचर रैली टुरर जैसे अलग-अलग सेगमेंट में आती है. इस लिस्ट में 160 सीसी से लेकर 310 सीसी वाली इंजन पावर की बाइक मार्केट में गर्दा उड़ा रही है. इन बाइकों में RTR 160, RTR 170 4V, RTR 180, RTR 200 4V, RTR 300, RTR 310 और RR 310 शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: 1.25 लाख की ई-बाइक की डिलीवरी शुरू, मिलेगी 180KM की रेंज और 110kmph की रफ्तार
